बसई अस्पताल में 10 बिस्तरीय आक्सीजन वार्ड का लोकार्पण 20 बिस्तरीय केयर सेंटर का भी गृहमंत्री ने किया शुभारंभ
दतिया : शनिवार को बसई पहुंचकर गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने बसई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तरीय आक्सीजन वार्ड का लोकार्पण कर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बसई छात्रावास में बनाए गए 20 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर (आईसोलेशन) की भी शुरुआत कर, उसका अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोविड वार्ड में पहुंचकर गृहमंत्री ने मशीनों का तिलक लगाकर व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर गृहमंत्री डा.मिश्रा ने कहा कि ऐसे मरीज जिन्हें उपचार के दौरान आक्सीजन की आवश्यकता होगी, उन्हें अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब मरीजों को आसानी से आक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी और वह शीघ्र स्वस्थ्य होकर अपने घर वापस जा सकेंगे। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि कोरोना के संक्रमित मरीजों को समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के 89 लाख 60 हजार लोगों को कोविड की वैक्सीन लग चुकी है और टीका लगाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं से आग्रह किया जो स्लाट बुक कराएं उस पर वे जाकर टीकाकरण कराएं। गृहमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहाकि कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सभी लोग मास्क का उपयोग करें, सैनेटाईज करें और कोविड गाईड लाईन का पूर्ण रूप से पालन करें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।

इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार ने कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोरोना के संक्रमण के प्रकरणों में कमी आ रही है।इस अवसर पर जनपद सीईओ गिर्राज दुबे, बसई एमओ डा.शरद गुप्ता, समाजसेवी आशीष तिवारी, डा.सुरेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राजपूत, धर्मेंद्र तिवारी, उनाव बीएमओ डा.आईके दोहरे, दशरथ नन्ना, मनोज झा, नीलेश विश्वकर्मा, महेंद्र राजपूत जैतपुर, बालकिशन लोधी सरपंच, प्रदीप राय, एडीईओ मधुसूदन तिवारी आदि मौजूद रहे।

गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के बसई पहुंचने पर जनपद सदस्य विमला तिवारी ने ज्ञापन साैंपकर अवगत कराया कि बसई क्षेत्र में जलवार्धन योजना द्वारा हर घर में पानी पहुंचने लगा है। लेकिन जैतपुर में करीब एक दर्जन परिवार जो ककौडा रोड की ओर निवास करते हैं, उन परिवारों के बीच लाईन नहीं डाली गई है। जिससे वह सभी परिवार इस योजना से वंचित है। मंत्री डा.मिश्रा ने तत्काल वहां मौजूद दतिया कलेक्टर को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

दतिया में पांच सौ लोगों को बांटा राशनगृहमंत्री डा.मिश्रा ने स्थानीय वृंदावन धाम में पहुंचकर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अन्नदान सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान 500 गरीब परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहाकि कोरोना संकट की इस घड़ी में सभी दतियावासी एकजुट होकर गरीब और जरुरतमंदों के साथ खड़े हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter