दतिया । गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा आज 24 दिसम्बर से 26 दिसम्बर शनिवार तक जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री डाॅ. मिश्रा 24 दिसम्बर को सुबह 11 बजे वृन्दावन धाम में नगर पालिका द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कामगार स्ट्रीट वैण्डर योजना के अंतर्गत 250 वैण्डरों को राहत राशि वितरण करेंगे।
दोपहर 12 बजे गृहमंत्री सेवढ़ा चुंगी स्थित हनुमान मंदिर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक व भोजन करेंगे। अपरान्ह 3 बजे डॉ. मिश्रा ग्राम निचरौली में गौ-शाला भूमि-पूजन करेंगे । सांय 7.30 बजे उपरांय के बेयर हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। गृहमंत्री 25 दिसम्बर सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को 7वीं किश्त वितरण कार्यक्रम की वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में उपस्थित रहेंगे। अपरान्ह 3 बजे डॉ. मिश्रा वृन्दावन धाम में संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि 1 करोड़ से अधिक का वितरण करेंगे। सांय 7 बजे हनुमान गढ़ी बौद्ध बिहार में अहिरवार समाज द्वारा आयोजित बैठक व भोजन करेंगे।
गृहमंत्री 26 दिसम्बर को सुबह 11 बजे न्यू कलेक्ट्रेट दतिया में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम कमरारी में गौै-शाला का भूमि पूजन करेंगे । सायं 6.30 बजे देब ढ़ावा पर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 8.15 बजे गृहमंत्री श्रीधाम एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

