गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 24 अप्रेल से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 24 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 23 अप्रैल को सायं 7.20 बजे रेल द्वारा कानपुर के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.20 बजे कानपुर पहुंचेगे और डबरा के लिए प्रस्थान कर कर प्रातः 8.30 बजे डबरा पहुंचेगे।

प्रातः 10.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे दतिया पहुंचेगे और कलेक्टर के साथ चर्चा करेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप जिला चिकित्सालय दतिया में कोविड़ वार्ड में कोरोना के मरीजों से भेंट करेंगे। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय में कोविड सेन्टर का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1 बजे दतिया निवास आगमन (आरक्षित)। अपरान्ह 3.30 बजे दतिया में खाद्यान वितरण केन्द्र का निरीक्षण करेंगे और सायं 4 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 25 अप्रैल 2021 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया पहुंचेगे और कोरोना वारियर्स से चर्चा करेंगे। प्रातः 11 बजे आप दतिया में श्री सी.बी. परिहार के।निवास पर जायेंगे। प्रातः 11.30 बजे दतिया में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे दतिया निवास आगमन (आरक्षित)। अपरान्ह 3 बजे आप ग्राम कमरारी में सरपंच श्री साहू जी के निवास पर जायेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से ग्राम चिनौर के लिए प्रस्थान कर सायं 7.15 बजे ग्राम चिनौर पहुंचेगे और श्री पवैया जी के निवास पर जायेंगे और ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 8.10 बजे आप ग्वालियर में पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि 8.30 बजे आप ग्वालियर में कोविड वार्ड का निरीक्षण करेंगे। 26 अप्रैल 2021 को आप रात्रि 1 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter