गृहमंत्री ने दिया नए साल का तोहफा : साइकिलें मिलते ही आधा सैकड़ा हॉकर्स के चेहरों पर दिखी खुशी की चमक, डा.त्यागी के प्रयासों को मिली सराहना

Datia news : दतिया। गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने नववर्ष के उपलक्ष में रविवार को दतिया किला चौक पर समाजसेवी डा.राजू त्यागी द्वारा आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान, करीब आधा सैकड़ा सामाचार पत्राें का वितरण कार्य करने वाले हाकर्स को नववर्ष के उपहार के रूप में साइकिलें वितरित की।

इस मौके पर गृहमंत्री ने डा.राजू त्यागी के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहाकि अखबार वितरण करने वाले हाकर्स समाज के महत्वपूर्ण अंग है। कोरोनाकाल के लाकडाउन के दौरान शासन, प्रशासन एवं कोरोना का भी इन पर असर नहीं हुआ। लगातार लाकडाउन के दौरान भी इन्होंने लोगाें को समाचार पत्राें के माध्यम से देश-विदेश की खबरें पहुंचाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में गृहमंत्री ने कहाकि नववर्ष पर बीड़ी बनाने वाली हमारी माता-बहिनाें को भी किट्स उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे वह बीड़ी बनाने का सामान एक किट में रख सकें। कार्यक्रम के आरंभ में समाजसेवी डा.राजू त्यागी ने बताया कि गृहमंत्री डा.मिश्रा की पहल पर रविवार को नगर के लगभग 50 समाचार वितरण करने वाले हाकर्स बंधुओं को साइकिल का वितरण किया जा रहा है।

उन्हाेंने कहाकि इन साइकिलाें के मिलने से हाकर्स अपने कार्य को और तेजी के साथ संचालित कर सकेंगे। डा.त्यागी ने बताया कि दीपावली के मौके पर गृहमंत्री की प्रेरणा से ही प्रजापति समाज के लोगाें को आटोमेटिक चाक का भी वितरण किया गया था। अब बीड़ी मजदूरों के लिए भी जल्दी किट्स वितरित की जाएंगी।

एक सैकड़ा लोगों को बांटे श्रमिक कार्ड : गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को ग्राम बहादुरपुर में आयोजित कार्यक्रम में सौ निर्माण श्रमिकाें को कार्डो का वितरण किया। इस मौके पर उन्हाेंने 78 लाख 44 हजार के निर्माण एवं विकास कार्यो की घोषणा भी की। गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि श्रमिक कार्ड मिलने से श्रमिक परिवार शासन की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

उन्हाेंने इस दौरान खिरिया घाट पर रपटा निर्माण के लिए 25 लाख की राशि, बहादुरपुर में चारागाह निर्माण के लिए 15 लाख की राशि, सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीबाल के लिए 15 लाख, मुक्तिधाम की बाउंड्री के लिए 10 लाख, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लिए 3 लाख 44 हजार की राशि की घोषणा की। इस दौरान गृहमंत्री ने गांव के वरिष्ठजनाें का सम्मान भी किया। गृहमंत्री ने क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!