पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दतिया गौरव दिवस में शामिल होने का गृहमंत्री ने दिया न्यौता, कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी

Datia News : दतिया ।  4 मई को मां पीताम्बरा के जन्मोत्सव एवं दतिया गौरव दिवस मनाए जाने के संबंध में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से भेंटकर आयोजन को लेकर चर्चा की। गृहमंत्री ने इस दौरान 4 मई को मां पीताम्बरा के जन्मोत्सव में भाग लेने का उनसे आग्रह भी किया।

इस दौरान पूर्वमंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्वमंत्री माया सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व शनिवार को गृहमंत्री डा.मिश्रा ने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

दतिया प्रवास के दौरान गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने राजघाट कालोनी निवास पर जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए

संबधितों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दतिया निवास पर पदाधिकारियों से भी वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना।

आज करेंगे गौ-सेवा उपचार एम्बुलेंस का शुभारंभ : गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा आज 10 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री सुबह 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेंगे और आमजन से भेंट करेंगे।

सुबह 10 बजे निवास पर आधुनिक सुविधायुक्त निःशुल्क गौ-सेवा उपचार एम्बुलेंस के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 10.30 बजे कुशवाहा समाज के आयोजित भंडारे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!