दतिया । सफाई कर्मचारियों का सम्मान करते हुए आज स्वयं अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहा हूं, सफाई कर्मचारी भी दतिया को प्रदेश में नम्बर वन बनाने में जो योगदान दे रहे है वह इसके लिए बधाई के पात्र है। श्ह बात गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने नगर पालिका दतिया द्वारा रविवार को आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। गृहमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता कर्मचारियों को स्वच्छताश्री सम्मान एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को ड्रेस भी वितरित की गई। उन्होंने इस दौरान स्वच्छता पर केन्द्रित एक वीडियो गीत का भी विमोचन किया।
गृहमंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टर की पहल पर आज वसुदेव कुटुम्बकम के सिद्धांत का पालन करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान का जो बीड़ा उठाया गया है वह काफी सराहनीय है। गृहमंत्री ने इस मौके पर अमीता कैलासिया पत्नि अनूप कैलासिया द्वारा स्वच्छता गीतों पर निर्मित वीडियो का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम के शुरू में कलेक्टर संजय कुमार ने कहाकि दतिया विधायक एवं गृहमंत्री हमेशा दतिया की प्रगति एवं विकास की चिंता करते है। आने वाले समय में उनके प्रयासों से दतिया की तस्वीर बदली हुई दिखाई देगी। उन्होंने कहाकि स्वच्छता सर्वेक्षण में गत वर्ष दतिया 234वें पायदान पर था, लेकिन हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि दतिया देश में 34वें नम्बर पर रहे है। इस मौके पर नपा सीएमओ अनिल दुबे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गृहमंत्री व कलेक्टर ने नपा स्वच्छता शाखा प्रभारी अनुपम पाठक, रहीश कुरैशी, पुष्पेन्द्र सिंह परमार, नीति श्रीवास्तव, रोहित कुरेसिया, रवि कुरेसिया, मुकेश केरिसया, दिनेश कल्याण, दिलीप कुरेसिया, राजेंद्र हरदास आदि काे स्वच्छताश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

