गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बस स्टैंड पर 70 लाख की सीसी का किया भूमि पूजन, शहर में लगेंगे दो वाटर कूलर

दतिया। कोई भी गरीब आवास एवं खाद्यान्न से वंचित नहीं रहेगा। रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की जरुरत है, शासन प्रत्येक गरीब परिवार को जरुरत की यह चीजें उपलब्ध करा रहा है। यह बात गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को वृन्दावनधाम में आयोजित कार्यक्रम में 272 हिग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1 करोड़ 84 लाख की राशि वितरण के दौरान कही।

गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सभी पात्र एवं गरीब परिवार को पत्राता पर्ची का वितरण किया जाएं। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें एक रुपये किलो गेंहूं, नमक, चावल प्राप्त हो रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी उन्हें दें। जिससे कोई गरीब एवं पात्र व्यक्ति खाद्यान्न लेने से वंचित न रहे।

गृहमंत्री ने कहाकि पीएम आवास योजना के ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन भूमि का आबंटन एवं राशि किसी कारणवश नहीं मिल पाई है। इन समस्यों को दूर करने के लिए नगर पालिका में शिविर आयोजित किया जाएं, जिसकी जानकारी अनाउंसमेंट कर दी जाए। कार्यक्रम में भाजप जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

70 लाख की लागत के सीसी का किया भूमिपूजन

गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने बस स्टैंड दतिया पर 70 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेन्ट कांक्रीट रोड (सीसी) का भूमि-पूजन कर निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक उक्त सड़क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो। जिससे लोकार्पण जल्दी हो सके। गृहमंत्री ने कहाकि शहर वासियों एवं मां पीताम्बरा के दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए बस स्टैंड एवं पीताम्बरा पीठ मंदिर के पास वाटर कूलरों की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल रसोई योजना के तहत फीता काटकर रसोई का शुभारंभ कर निरीक्षण किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter