जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा : गृह मंत्री बोले – साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिये अपनाये इनोवेशन

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार सुबह जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अपराधी और माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम की चुनौती को बेहतर तरीके से हेंडिल करने और क्राइम कंट्रोलिंग में इनोवेशन अपनायें।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा को सर्किट हाउस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विधायक श्री अशोक रोहाणी के साथ जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा में पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले में की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया गया। बताया गया कि साढ़े पाँच करोड़ रूपये की नकबजनी की घटना और गोरा बाजार में एटीएम लूट और हत्या में रकम की बदामदगी और अपराधियों पर की गई कार्यवाही के लिये पुलिस की सराहना की गई है।

ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य को दी पुष्पांजली : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार को नरसिंहपुर के झोतेश्वर धाम के परमहंसी गंगा आश्रम में श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे। उन्होंने ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के समाधि-स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से प्राप्त किया आशीर्वाद : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने परमहंसी गंगा आश्रम में ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद जी सरस्वती के उत्तराधिकारी जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter