दतिया । गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा 15 जनवरी से 18 जनवरी तक जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ग्राम छता में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12 बजे डा. मिश्रा पंचमकवि की टोरिया दतिया पर भांडेर विधानसभा के सचिवों के साथ आयोजित बैठक व भोजन में भाग लेंगे। अपरांह 3 बजे गृहमंत्री ग्राम डांग करैरा में गौ-शाला, खेल मैदान के भूमिपूजन कार्यक्रम मंे भाग लेंगे।
सांय 7.30 बजे दतिया में गुरू माता मंदिर पर आयेाजित संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम एवं भोजन में भाग लेंगे। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा 16 जनवरी को सुबह 10 बजे हाईस्कूल बड़ौनी में गरीब महिलाओं को कम्बल वितरण के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 11 बजे ग्राम नौनेर में वेयर हाउस के पास 20 करोड़ की लागत के सीमन बैंक के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरांह 3 बजे ग्राम उद्गंवा में सीसी रोड़, एप्रोच रोड़ का भूमि पूजन करेंगे।
गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र 17 जनवरी को सुबह 11 बजे ग्राम काराहार में बघेल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरांह 3 बजे डा. मिश्रा हायर सेकेण्ड्री स्कूल नम्बर 2 ठंड़ी सडक़ दतिया मंे 3 करोड़ 66 लाख की लागत के 100 सीटर बालक छात्रावास, जिम के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 6.30 बजे दतिया में गांगोटिया निवास पर आयोजित संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 8.15 बजे वह दतिया से श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

