पत्नी पर पति ने किया चाकूओं से हमला : बेटे को लेकर भागने की फिराक में था आरोपित, मौके पर पहुंची पुलिस

Datia news : दतिया । बेटे को लेकर मायके चली गई पत्नी से नाराज पति ने उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर रूप से घायल छोड़कर पति अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग खड़ा हुआ। घटना में घायल महिला को उपचार के लिए मेडीकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दतिया निवासी एक युवक ने मायके में रह रही अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकला। घटना के संबंध में झांसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ के ग्राम रमदेवा निवासी रविंद्र पाल से पांच वर्ष पहले झांसी के पुनावली कला निवासी वंदना की शादी हुई थी। उनका दो साल का एक बेटा भी है। वंदना के पिता रामकिशन पाल के मुताबिक उनका दामाद रविंद्र पाल शराब का आदी है। वह आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था।

बेटी ने जब मारपीट के बारे में बताया तो दामाद को समझाया भी, लेकिन वो नहीं माना। वह बेटी को खर्चा भी नहीं देता था। ऐसे में बेटी को इंदरगढ़ कस्बे में ब्यूटी पार्लर खुलवाया था। इंदरगढ़ में बेटी ब्यूटी पार्लर चलाने लगी। लेकिन दामाद हरकतों में सुधार नहीं आया। जिसके बाद एक माह पहले पिता रामकिशन अपनी बेटी वंदना और नाती को घर लेकर आ गया। यहां बेटी ने गांव में ही रक्सा रोड पर बबलू वर्मा के मकान में ब्यूटी पार्लर की दुकान खोल ली।

घटना वाले दिन गुरुवार शाम रविंद्र पाल अपने बेटे को लेने पत्नी के पास उसके ब्यूटी पार्लर गया था। जब उसने देने से मना किया तो विवाद हो गया। इस दौरान रविंद्र ने चाकू से अपनी पत्नी वंदना पर हमला कर दिया और उसके मुंह और गर्दन पर कई बार कर डाले।

इसके बाद पार्लर के बाहर बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ वह भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter