दो बाइकों की भिडंत में पति की गई जान, पत्नी घायल : शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Datia news : दतिया। दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की जान चली गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। हादसा बडौनी थानांतर्गत ग्राम गोपालपुर के पास घटित हुई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक की उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बडौनी थाना क्षेत्र के ग्राम भांसड़ा निवासी मानसिंह रावत और उसकी पत्नी पिस्ता रावत बाइक से दतिया में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के आए थे।

जहां से रात करीब 11 बजे बाइक से घर वापस लौटते समय गोपालपुरा के पास ही उनकी एक अन्य बाइक सवार माधव रावत से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायलों को राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मानसिंह रावत की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया। झांसी में उपचार के दौरान मानसिंह की मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

युवक ने खा ली चूहा मार दवा : एक युवक को घर में रखी चूहा मारने की दवा खा लेने पर हालत बिगड़ने पर स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। जानकारी के अनुसार मुन्नी सेठ की तलैया निविसी हरचरण प्रजापति के पुत्र रानू गत दिवस अपने कमरे की सफाई कर रहा था।

इस दौरान सिर में दर्द होने पर उसने दूसरे कमरे में रखी चूहा मार दवा गलती से खा ली। जब उसने इस बारे में स्वजन को बताया तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल दौड़े। जहां से युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है।

युवक हथियार सहित पकड़ा : असलाह सहित घूम रहे युवक को सेवढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सेवढ़ा निरीक्षक रामबाबू शर्मा ने बताया कि बरहा रोड पर अपराध करने की नियत से एक 12 बोर का कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने कट्टा व एक जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक खुशीलाल, शैलेंद्र की भूमिका रही।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!