5 लाख रुपये के लिए पति ने पत्नी को निकाला घर से बाहर, पीड़िता ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला

Gwalior News  :  ग्वालियर । रुपये की खातिर एक पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। जबकि पत्नी सरकारी नौकरी में भी है। पति व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि महिला की लव मैरिज हुई थी। जिसके 14 साल बाद उसकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव बढ़ गया।

महज 5 लाख रुपए के लिए उसके पति ने सरकारी नौकरी कर रही पत्नी को घर से निकाल दिया है। उसकी खरीदी कार और अन्य सामान रख लिया है। जब पत्नी ने विरोध किया, तो आरोपी पति ने उसे सड़क पर पीटा। घटना अशोक विहार कॉलोनी उपनगर ग्वालियर की है।

पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर है। तंग आकर महिला ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर निवासी 36 वर्षीय पूर्ति श्रीवास्तव शासकीय स्कूल में बतौर टीचर पदस्थ हैं। पूर्ति ने अपने मां-पिता की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया से लव मैरिज की थी।

शादी मार्च 2007 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। बाद में परिवार को सच्चाई बताने पर उन्होंने इस रिश्ते का कुबूल करते हुए दोनों की अप्रैल 2007 में धूमधाम से शादी की थी।

जिसमें गाड़ी से लेकर गहने और कैश दिया था। शादी के बाद कुछ समय बाद तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद पति उसे परेशान करने लगा।

इसमें उसके सास-ससुर भी पति का ही साथ देते थे। सास सुलोचना और ससुर तहसीलदार सिंह दोनों भी पति को उसे मारने पीटने के लिए उकसाते थे। पति 5 लाख रुपए नकद लाने की मांग कर रहा था।

जब पूर्ति ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसे घर से निकाल दिया। उसकी पैसों से खरीदी कार, गहने व अन्य सामान अपने पास रख लिया। पीड़िता अपने पिता के घर पहुंची और सारी बात बताई।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter