एक परिवार की तरह मैंने दतिया का ध्यान रखा है : भाजपा प्रत्याशी डा.मिश्रा ने कांग्रेस पर दागे सवाल, इधर अहिरवार जाटव समाज ने निकाली रैली

Datia news : दतिया । आज दतिया विकसित शहर बन रहा है। आगे भी साथ मिलकर आपके सपनों का दतिया बनाना है। इसके लिए इस बार भी भाजपा का साथ और ताकत दें। ताकि दतिया का भविष्य सुनहरा बने। यह बात भाजपा प्रत्याशी गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने स्थानीय टेंऊराम धर्मशाला में अहिरवार, जाटव व दोहरे समाज द्वारा निकाली गई रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी डा.मिश्रा का साथ देने का संकल्प लेते हुए उक्त समाज के लोगों ने शहर के बाजार में एक विशाल रैली निकाली।

इस दौरान डा.मिश्रा ने कहाकि मैंने परिवार की तरह ही दतिया का हमेशा ध्यान रखा है। कभी भी आपके हितों पर आंच नहीं आने दी। जब भी दुख तकलीफ में मुझे याद किया मैं आपके साथ खड़ा मिला। 

सभा को समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी संबोधित किया। शुक्रवार को मुस्लिम वर्ग के लोगों ने भी रैली निकाली थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी डा.मिश्रा ने शनिवार को विधानसभा के ग्राम पचोखरा, बडौनकलां, उपरांय, सीतापुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवो में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं लीं।

इस दौरान डा.मिश्रा ने कहाकि यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को काल्पनिक और राम के भव्य मंदिर की तारीख पर सवाल उठाती है, कांग्रेस ने ही पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे। ऐसे में जो पार्टी देश हित के मामलों में प्रश्न करती है, वह आमजन के हित की क्या बात करेगी। इसलिए भाजपा को फिर मजबूत बनाए ताकि राष्ट्र मजबूत बन सके।

कांग्रेसी किसी के नहीं हुए : डा.मिश्रा ने कहाकि कांग्रेसी किसी के नहीं हो सकते। इसका सबसे बड़ा सबूत तो दतिया में ही है। अगर दतिया के होतो तो यहां के लोगों को क्या 50 साल तक दुख तकलीफ में रहने देते। डर के साए में जीने देते। इन्होंने यहां 65 साल राजनीति की और 35 साल राज किया। लेकिन इन 35 सालों में इन्होंने दतिया वालो को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य देना तो दूर शांति से जीने तक नही दिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter