अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में निधन, ‘आनंद’ समेत 450 फिल्मों में मनवाया था अभिनय का लोहा

मुंबई : हिन्दी और मराठी सिनेमा के अभिनेता रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र अभिनय देव ने यह जानकारी दी। रमेश देव 93 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी अभिनेत्री सीमा देव, बेटे अजिंक्या देव और अभिनय देव हैं। अभिनय ने ‘डेल्ही बेली’ और ‘फोर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

फिल्म निर्माता अभिनय देव ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘दिल का दौरान पड़ने से आज रात करीब साढ़े आठ बजे कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी। वह 93 साल के थे।’’देव ने अपने लंबे करियर में हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया है।

देव ने अपने करियर की शुरूआत 1962 में हिन्दी फिल्म ‘आरती’ से की। उन्होंने ‘आनंद’, ‘आप की कसम’, ‘मेरे अपने’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के साथ काम किया है।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter