हर रोज 70 सैंपल नहीं हुए तो कटेगा वेतन, कोरोना सेंपल के लिए शहर में तैनात रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Datia News : दतिया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच अब जिला प्रशासन एक बार फिर सख्ती बरतने के मूड में है। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी निगरानी के लिए सैंपलिंग की व्यवस्था कराई गई है। इसके लिए हर रोज स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लक्ष्य दिया जा रहा है। इन टीमों को हर रोज कम से कम 70 सेंपल लेने है। 70 से कम सेंपल होने पर उनकी वेतन काटी दी जाएगी।

तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल दतिया कोरोना मुक्त की श्रेणी में है। यहां गत 12 जुलाई के बाद से कोई भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। जिसके बाद जहां अाम लोगों में कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जाने लगी, वहीं राजनैतिक आयोजनों में भी भीड़भाड़ खूब जमा हो रही है।

मंदिरों में भी बेरोकटोक दर्शन व्यवस्था के चलते हर रोज सैकड़ों लोग बाहर से दतिया की सीमा में आना जाना कर रहे हैं। बाजार में भी कोरोना गाइड लाइन के पालन को लेकर न तो दुकानदार गंभीर हैं और ना ही ग्राहकों में इसे लेकर कोई खौफ नजर आ रहा है। प्रशासन का रोको टोको अभियान भी कुछ दिन ही चल सका।

उसके बाद बाढ़ आपदा के चलते सारे प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर लग गया। जिसके बाद से कोरोना गाइड लाइन को लेकर सुस्ती बढ़ गई है।

अब इस मामले में कलेक्टर संजय कुमार द्वारा जिले में सैम्पलिंग कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में सीएमएचओ डॉ.आर.बी. कुरेले द्वारा जिले में अलग-अलग जगह के लिए टीमें बना दी गई है। इन टीमों को रोज कम से कम 70 सेम्पलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इन टीमो में डाॅक्टर्स एवं मेल नर्स की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रत्येक टीम रोज कम से कम 70 सेंम्पल लेगी। खास बात यह है कि जिस दिन 70 से कम सेम्पल हुए उस दिन इस काम में लगाए गए डॉक्टर्स और नर्स सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन कटेगा। यह टीम जिला मुख्यालय पर सेवढा चुंगी, क़िलाचौक, राजगढ़ चौराहा, बस स्टैंड, पंडोखर, बिछोंदना, लांच, उदगुवां, गोराघाट आदि थाना क्षेत्रों में सेंम्पल के लिए तैनात रहेंगी।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter