संक्रमितों के परिजन बाहर घूमते मिलें तो दे तत्काल सूचना, मिलेगा ₹ 1000 का इनाम,कलेक्टर की घोषणा
Loudspeakers, not used ,permission,District Collector

दतिया। जिले में कोरोना के संक्रमित पाए गए मरीजों के स्वजन के घर से बाहर निकलने की पुख्ता सूचना देने वाले को जिला प्रशासन द्वारा एक हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। कोरोना चैन तोड़ने के लिए नई पहल करते हुए इस बात की घोषणा कलेक्टर संजय कुमार ने की है। ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

कलेक्टर संजय कुमार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए संक्रमित मरीज के परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर निकलने की पुख्ता सूचना देने वाले को अब एक हजार रूपये का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाला व्यक्ति पुख्ता वीडियो जिला कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, इंसीडेट कमांडर तथा कंट्रोल रूम को भी भेज सकता है। वीडियो भेजने वाले का नाम एवं पता गोपनीय रखा जाएगा।

कलेक्टर की इस घोषणा के बाद निश्चित ही ऐसे लोगों पर लगाम कस सकेगी, जो कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर बेखौफ घरों से बाहर निकल रहे हैं। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात की शिकायतें सामने आ रही थी कि कोरोना संक्रमित मरीज और उनके स्वजन कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे से बेखाैफ बाजार एवं घरों के आसपास घूमते फिरते मिल रहे थे।

संक्रमितों की इस लापरवाही को लेकर आमजन में दहशत के साथ नाराजगी भी थी। पिछले दिनों तो एक संक्रमित खुलेआम टाउनहाल पर सब्जी खरीदते लोगों मिला था। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद वह चुपचाप निकल गया। वहीं एक संक्रमित परिवार के सदस्य के बाहर घूमने की शिकायत कांग्रेस नेता भी कर चुके हैं।

इधर सेवढ़ा, इंदरगढ़ क्षेत्र में भी संक्रमितों के स्वजनों द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायतें मिल रही थी। इस सबको देखते हुए कलेक्टर ने यह अनोखी पहल की है। ताकि ऐसे लोगों पर निगरानी आसान हो सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter