बडौनी में गृहमंत्री डा. मिश्रा ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल, समाजसेवी मुकेश बेडर ने किया था आयोजन

दतिया। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को नगर परिषद बड़ौनी पहुंचकर कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद एवं गरीबों को कंबल वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश बेडर द्वारा स्थानीय हाईस्कूल प्रांगण में किया गया था। युवा नेता सुकर्ण मिश्रा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कंबल वितरण के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहेे।

इस मौके पर गृहमंत्री डा. मिश्रा ने कहा कि यह सर्दी के मौसम में बचाव के लिए गर्म कंबल का वितरण जरुरतमंदों के लिए कारगर साबित होगा। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवार को पांच लाख तक का उपचार आसानी से मिल सकता है। इसके लिए कार्ड बनवाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, पूर्व विधायक डा. आशाराम अहिरवार, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश बेडर, सावित्री सूत्रकार, प्रशांत ढ़ेंगुला, अतुल भूरे चौधरी, दीपक बेलपत्री, जीतू कमरिया, दीपू सिंधी, किरण गुप्ता, रशिम कटारे, विनय यादव, प्रवीण पाठक, सीताराम गुप्ता, पवन पहारिया, रामस्वरूप सेन सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इधर शहर में भी भारतीय जनता पार्टी के युवाओं के मार्गदर्शक भाजपा नेता सुकर्ण मिश्रा के जन्मदिन के मौके पर शहर सहित ग्रामीण अंचल में धार्मिक व समाजिक कार्यक्रम युवा मोर्चा नेताओं द्वारा आयोजित किए गए। लाला के ताल पर िस्थत मंदिर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। वहीं जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। गरीब बस्ती में पहुंचकर बच्चों को बिस्कुट, फल, मिठाई का वितरण वितरण हुआ। इस मौके पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दतिया आतिशबाजी की ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter