प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ 23 जुलाई को लेंगे जिला योजना समिति की बैठक, कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा तैयारी रखें

Datia News : दतिया । लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ 22 जुलाई से 23 जुलाई तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। अपने प्रवास के दूसरे दिन प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की बैठक लेंगे।

जिले में लंबे अर्से बाद जिला योजना समिति की बैठक हो रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 22 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे दतिया सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे पीताम्बरा माई के दर्शन, पूजन करेंगे। सांय 4 बजे स्वामी जी महाराज कालेज उनाव रोड दतिया में भाजपा कार्यकर्ताआंे के साथ बैठक लेंगे।

सांय 5.30 बजे सर्किट हाउस पर आम जनता से भेंट करेंगे। सांय 6.30 बजे दतिया से झांसी होते हुए ओरछा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री 23 जुलाई को सुबह 11 बजे दतिया वापिस पहुंचकर मां पीताम्बरा के दर्शन, पूजन करेंगे।

11.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और जनता, जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। दोपहर 12 बजे जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 3.30 बजे से सांय 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

अधिकारी अपने विभागाें की जानकारी तैयार रखें

सभीअधिकारीगण अपने-अपने विभाग की योजनाओं संबंधी कार्यो की जानकारी एक फोल्डर में तकनीकी तरीके से तैयार करें। जिसमें जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उसके उल्लेख के साथ जो कार्य वर्तमान में प्रगति पर है, उनके बारे में जानकारी शामिल हो। साथ ही उसमें यह भी उल्लेख करें कि उनकी लागत क्या रहेगी।

शासन स्तर पर कितने प्रकरण प्रस्तावित है, इसकी जानकारी भी अपडेट रखें। यह सभी निर्देश कलेक्टर संजय कुमार ने गत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट में अपने कक्ष में 23 जुलाई को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली योजना समिति बैठक की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहाकिफोल्डर में यह भी उल्लेख करें कि आगामी दिनों में जिले में विकास के रूप में क्या-क्या कार्य किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आप सभी को विशेष रूचि लेकर अच्छे ढंग से करना होगा, जिससे विभाग एवं आपकी योग्यता प्रदर्शित होगी।

बैठक में नगर पालिका, कृषि, विभाग, विद्युत विभाग, पीएचई, पीडब्लूडी, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग, राजघाट आदि सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!