कई मामलों में फरार इनामी बदमाश चुलचुल भांडेर पुलिस ने पकड़ा बस स्टैंड से पुलिस ने किया गिरफ्तार

भांडेर । रविवार को तीन हजार रुपये के ईनामी फरार सूचीबद्ध निगरानी बदमाश प्रशन्न कुमार दूर्वार उर्फ चुलचुल को गिरफ्तार करने में भांडेर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर की सूचना पर उक्त बदमाश को दतिया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार प्रशन्न पर 27 मामले भांडेर, मुरार थाना ग्वालियर एवं झांसी में दर्ज हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भांडेर विजय लोधी ने बताया कि इनामी बदमाश प्रशन्न उर्फ चुलचुल दूर्वार पुत्र बेनीप्रसाद निवासी बजरिया मोहल्ला भांडेर को मुखबिर की सूचना पर दतिया बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया। वह अपने को एक प्राइवेट चैनल का चीफ एडीटर व पत्रकार बताता है। जिस पर 4 मार्च 2020 को फरियादी विनोद कुमार अहिरवार पुत्र रामसिंह अहिरवार निवासी खिरिया काडोर थाना पंडोखर ने शिकायती आवदेन देकर चुलचुल पर पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली कर पैसा मांगने तथा न देने पर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। जिस पर थाना भांडेर में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना दौरान आरोपित चुलचुल के पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन वह अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा। जिस कारण आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक दतिया द्वारा 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित न्यायालय दतिया के धारा 138 एनआई एक्ट में भी फरारी काट रहा था। जिस कारण न्यायालय द्वारा भी उसके विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भांडेर विजय लोधी, सउनि संजीव कुमार, बृजेश कुमार, अजय सिंह, छोटे आदिवासी, अभिषेक जाट, अनिल की भूमिका रही

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter