पुलिस रिमांड में लुटेरों ने कबूला और माल, डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेबरात व एक कट्टा हुआ बरामद

Datia News : दतिया। इंदरगढ़ पुलिस ने नगर के सराफा व्यापारी से लूट के मामले में 5 आरोपितांे को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपये के सोने चांदी के जेबरात बरामद किए थे। उक्त सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर इंदरगढ़ पुलिस ने न्यायालय से आरोपितों को 3 दिन की रिमांड पर लिया था।

थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के सराफा व्यापारी चंद्रप्रकाश सोनी को गोली मारकर घायल कर लूट करने वाले पांच आरोपितों को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था।

न्यायालय में पेश कर 3 दिन की पुलिस ने रिमांड ली थी। आरोपितों से गहन पूछतांछ के बाद 2 तोला सोना, 1 किलो चांदी व एक देशी 12 बोर का कट्टा दो जिंदा राउंड, एक बाइक और बरामद की गई है। इस तरह लूट में अभी तक 26 लाख 60 हजार रुपये के सोने चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए।

सभी आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कर न्यायालय भेजा गया। जहां न्यायालय ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में इंदरगढ़ थाना प्रभारी परमानंद शर्मा, एएस आई नरेंद्र परिहार, प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाहा, कामेश, बृजराज सिंह तोमर, संजीव, गौरव, भरत रावत सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

लोकसेवा केंद्र के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी : शुक्रवार दोपहर सेवढ़ा तहसील परिसर के अंदर स्थित लोक सेवा केंद्र के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जिसमें चोर का चेहरा साफ नजर आ रहा है। फुटेज में चोर बाइक के पास पहुंचा और कुछ देर उसकी सीट पर हाथ रखे खड़ा रहा। फिर मौका देखकर बाइक को लेकर चलता बना। फुटेज में चोर बिना कोई भय के आराम से बाइक ले जाते देख रहा है।

जानकारी के अनुसार कमल किशोर पुत्र प्रभु दयाल निवासी दिगुवां अपनी बाइक से काम के सिलसिले में तहसील परिसर में आए थे। वहीं लोकसेवा केंद्र के पास बाइक खड़ी कर अपने कार्य के लिए चले गए।

इतने में ही शातिर चोर की नजर में वह बाइक आई जिसे लेकर वह चलता बना। ऐसी कई घटनाएं सेवढ़ा पुलिस के लिए चोरों द्वारा खुलेआम चुनौती बनती जा रही है।

चोरियों की घटनाएं लगातार होने से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आमजन में नाराजगी है। पहले भी चोरी गए वाहनों में से अधिकांश की पुलिस अभी तक खोजबीन नहीं कर पाई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter