पृथ्वीपुर उपचुनाव में भाजपा नेत्री सुमन दांगी ने किया पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क, जनादेश जुटाने के लिए वार्डों में घूमकर मांगे वोट

Datia News : दतिया। पृथ्वीपुर उपचुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए मजबूती से प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जा रही है।

पृथ्वीपुर विधानसभा के उपचुनाव में लगातार भाजपा नेताओं का वहां जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब तक दो दर्जन से अधिक भाजपा नेता पृथ्वीपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए रवाना हो चुके है।

इसी क्रम में गत दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन दांगी ने पूर्व मंत्री इमरतीदेवी के साथ पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान महिला नेत्री ने भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।

पृथ्वीपुर विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री इमरती देवी के साथ सुमन दांगी भाजपा उपाध्यक्ष दतिया, आकाश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष पृथ्वीपुर, राजेश साहू, देवेंद्र सिंह दांगी, रोहित दांगी आदि ने पृथ्वीपुर के वार्डो में जनसंपर्क किया।

इस दौरान वार्ड क्रमांक 7 और 15 में जनसंपर्क किया गया। भाजपा नेत्री सुमन दांगी ने आमजन से कहाकि भाजपा हमेशा गरीबों की हितैषी रही है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने की उन्होंने अपील की।

भाजपा नेत्री ने बताया कि भाजपा के पक्ष में जनादेश मिलेगा। इसके लिए सभी पार्टीजन पूरी मेहनत से चुनाव में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहाकि वह भी भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए प्राणपण से प्रयास कर रही हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter