मुंबई : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो का एपीसोड दर्शकों में फिर से रोमांच पैदा करने वाला होगा। अभि और अनीशा को लेकर अक्षरा का कन्फ्यूजन कहानी को नए मोड़ की ओर ले जाएगा। इधर अनीशा को अक्षरा नहीं पहचान सकी है। जिससे वह कुछ भी समझ पाने की िस्थति में नहीं है। कायरव को लेकर भी बहुत कुछ सामने आने वाला है।
इन दिनों यह टीवी शो खूब धमाल मचा रहा है। अक्षरा और अभिमन्यू के रोमांस के साथ ही शो में नई लड़की अनीशा की एंट्री ने भी दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाकर रख दिया है।
हाल ही में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया गया था कि अनीशा और अक्षरा का आमना सामना होता है, हालांकि वे एक-दूसरे को पहचान नहीं पातीं। दूसरी ओर अभिमन्यू, अक्षरा को अनीशा के बारे में बताने की कोशिश तो करता है, लेकिन उसे बता नहीं पाता है।
इसे भी पढ़ें : ऐसे बनाएंगे मटर-पनीर तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे, ढावा स्टाइल में बनाए यह सब्जी
लेकिन आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अनीशा एक बार फिर से टकराएंगी और अक्षरा उसे अपने साथ गोयनका हाउस ले आएगी।
वहां कायरव उसे देखकर इस कदर हैरान हो जाएगा कि उससे सवाल करने लगेगा कि वह यहां कैसे पहुंची। उसके सवाल पर अनीशा जवाब देगी, “जो मेरा है, उसे मैं पाकर रहती हूं।”
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया गया कि अक्षरा, अभिमन्यू से कहती है कि तुमने मुझसे बहुत बड़ी बात छुपाई है। यह सुनकर अभिमन्यू हैरान रह जाता है और अनीशा के बारे में सोचने लगता है। हालांकि अक्षरा उसे बताती है कि वह उसे उल्लू बना रही थी। अक्षू को शक होता है कि अभि किसी की वजह से परेशान है।
दूसरी ओर आरोही अभिमन्यू और अनीशा को फिर से एक-साथ देख लेती है। वह उन दोनों का पीछा भी करती है, लेकिन अभिमन्यू उसे देख लेता है और उसे चकमा दे देता है।
अक्षरा, अभिमन्यू की तलाश करते हुए कैंप में जाती है, लेकिन वह वहां उसे नहीं मिलता। वहीं जब वह इस बारे में मंजरी से पूछती है तो वह बताती है कि अभिमन्यू कैंप गया हुआ है।
अभिमन्यू, कायरव को फोन करके उससे मिलने के लिए कहता है। दूसरी ओर अक्षरा फोन करके नील से अभि के बारे में पूछती है, ऐसे में वह अभिमन्यू को सरप्राइज देने के लिए अक्षरा को अपने साथ कैफे लेकर चला जाता है।
वहां अभिमन्यू, अनीशा के साथ होता है, लेकिन अक्षू के वहां पहुंचते ही अनीशा कहीं ओर चली जाती है। अनीशा नारियल पानी पी रही होती है कि उसका पैर फिसल जाता है। हालांकि अक्षरा उसे संभाल लेती है और उसका हाल-चाल पूछती है। वह उसका ध्यान रखने के लिए उसे अपने साथ गोयनका हाउस ले जाती है।


