अगस्त में शानदार रहा GST कलेक्शन : 11 फीसदी बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

नई दिल्ली : अगस्त, 2023 के दौरान ₹1,59,069 करोड़ का सकल जीएसटी राजस्व एकत्र किया गया, जिसमें से सीजीएसटी ₹28,328 करोड़, एसजीएसटी ₹35,794 करोड़, आईजीएसटी ₹83,251 करोड़ (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 43,550 करोड़ रुपये सहित) और उपकर ₹11,695 करोड़ (वस्तु के आयात पर एकत्र 1,016 करोड़ रुपये सहित) रहा।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 37,581 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 31,408 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अगस्त, 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 65,909 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 67,202 करोड़ रुपये है।

अगस्त, 2023 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। माह के दौरान, वस्तुओं के आयात से राजस्व 3 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले साल के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान प्रदर्शित करता है। तालिका-1 अगस्त, 2022 की तुलना में अगस्त, 2023 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े प्रदर्शित करता है। तालिका-2 अगस्त, 2023 में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्राप्त/निपटाए गए आईजीएसटी के एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्से को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ONE4.png

तालिका-1: अगस्त, 2023 में जीएसटी राजस्व की राज्यवार वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि  (रुपये करोड़ में)

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र अगस्त 22 अगस्त 23 वृद्धि (प्रतिशत)
जम्मू और कश्मीर 434 523 21
हिमाचल प्रदेश 709 725 2
पंजाब 1651 1813 10
चंडीगढ़ 179 192 7
उत्तराखंड 1094 1353 24
हरियाणा 6772 7666 13
दिल्ली 4349 4620 6
राजस्थान 3341 3626 9
उत्तर प्रदेश 6781 7468 10
बिहार 1271 1379 9
सिक्किम 247 320 29
अरुणाचल प्रदेश 59 82 39
नागालैंड 38 51 37
मणिपुर 35 40 17
मिजोरम 28 32 13
त्रिपुरा 56 78 40
मेघालय 147 189 28
असम 1055 1148 9
पश्चिम बंगाल 4600 4800 4
झारखंड 2595 2721 5
ओडिशा 3884 4408 14
छत्तीसगढ़ 2442 2896 19
मध्य प्रदेश 2814 3064 9
गुजरात 8684 9765 12
दमन और दीव तथा दादर एवं नागर हवेली 311

 

324

 

4

 

महाराष्ट्र 18863 23282 23
कर्नाटक 9583 11116 16
गोवा 376 509 36
लक्षद्वीप 0 3 853
केरल 2036 2306 13
तमिलनाडु 8386 9475 13
पुद्दुचेरी 200 231 15
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 16 21 35
तेलंगाना 3871 4393 13
आंध्र प्रदेश 3173 3479 10
लद्दाख 19 27 39
अन्य क्षेत्र 224 184 (18)
केंद्र का अधिकार क्षेत्र 205 193 (6)
कुल योग 100526 114503 14

 

तालिका-2: अगस्त, 2023 में राज्यों/ केन्द्रशासित प्रदेशों को निपटाए गए आईजीएसटी के एसजीएसटी और एसजीएसटी हिस्से की राशि (रुपए करोड़ में)

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र एसजीएसटी संग्रह आईजीएसटी का एसजीएसटी हिस्सा कुल
जम्मू और कश्मीर 220 420 640
हिमाचल प्रदेश 182 210 392
पंजाब 603 1,201 1,804
चंडीगढ़ 51 119 171
उत्तराखंड 382 255 637
हरियाणा 1,585 1,094 2,679
दिल्ली 1,113 1,209 2,322
राजस्थान 1,265 1,730 2,994
उत्तर प्रदेश 2,378 3,165 5,544
बिहार 654 1,336 1,990
सिक्किम 42 43 85
अरुणाचल प्रदेश 40 100 140
नागालैंड 23 59 82
मणिपुर 21 62 83
मिजोरम 17 54 72
त्रिपुरा 36 84 120
मेघालय 50 86 136
असम 440 691 1,131
पश्चिम बंगाल 1,797 1,516 3,313
झारखंड 802 120 922
ओडिशा 1,333 401 1,734
छत्तीसगढ़ 710 488 1,198
मध्य प्रदेश 978 1,447 2,425
गुजरात 3,211 1,723 4,933
दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव 51 40 90
महाराष्ट्र 7,630 3,841 11,470
कर्नाटक 3,029 2,627 5,656
गोवा 174 111 285
लक्षद्वीप 0 2 2
केरल 1,035 1,437 2,472
तमिलनाडु 3,301 2,212 5,513
पुद्दुचेरी 43 51 94
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 10 22 33
तेलंगाना 1,439 1,746 3,186
आंध्र प्रदेश 1,122 1,481 2,603
लद्दाख 14 43 57
अन्य क्षेत्र 13 182 195
कुल योग 35,794 31,408 67,202

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter