दतिया । भारत विकास परिषद के सदस्यों ने रविवार को शहर के इण्ड्रस्टीयल एरिया मंदिर के पास िस्थत आदिवासी बस्ती में पहुंचकर जरुरतमंद लोगों को गरम कपड़े वितरित किए। इसके साथ ही परिषद के सदस्यों ने आवश्यक खाद्य सामग्री भी आदिवासी बस्ती में बांटी। जिसे पाकर वहां रहने वाले लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इन दिनों लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए भारत विकास परिषद् के सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी गरीब बस्तियों में पहुंचकर गरम कपड़े बांटने का क्रम शुरू किया। इसीके तहत रविवार को परिषद् के सदस्यों ने आदिवासी बस्ती में पहुंचकर वहां निवासरत महिला पुरुषों एवं बच्चों को गरम वस्त्र, स्वेटर, टोपियां, हाथमौजे, पैर मौजे, जेकिट, साडियां, चप्पल एवं बिस्कुट, गुडलाई की गजक बांटकर जरुरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाई । इसके बाद इण्ड्रस्टीयल एरिया के आगे आदिवासी बस्ती में जाकर भी सामान का वितरण किया गया।
इस दौरान परिषद् के सदस्य चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, निजाम किदवई, उमेश बिजपुरिया, डाॅ. कपिल गोयल, बल्लभ अग्रवाल, प्रदीप काले, रश्मि कटारे, रंजना भटनागर, सुषमा श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र दांगी, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, चक्रेश जैन, संजीव नाहर, सोम दुबे, अभय सक्सेना, जितेश खरे, संजय यादव, कपिल तांबे, दीपक अग्रवाल, लालचन्द्र आडवाणी आदि मौजूद रहे।

