भारत ही ऐसा देश है जहां जन्मभूमि को सम्मान से भारत माता कहा जाता है – गृहमंत्री डा. मिश्रा

दतिया । भारत ही ऐसा राष्ट्र है जहां हम अपनी जन्मभूमि का भारत माता के रूप में पूरे सम्मान के साथ नाम लेते है। दुनिया में यह ताकत केवल भारत के ही पास है। मां के रूप में ब्रम्हा, विष्णु एवं महेश तीनों के एक साथ दर्शन होते है। ऐसे में महिलाओं एवं बालिकाओं पर र्दुव्यवहार कर कानून को अपने हाथ मंे लेने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा वृन्दावन धाम में आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने इस अवसर पर महिला एवं बालिकाओं का भी सम्मान किया। 

गृहमंत्री ने कहाकि यह कार्यक्रम पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाआंे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए है। अब किसी भी बालिका एवं महिला के साथ र्दुव्यवहार का प्रयास करने वालों के विरूद्ध 100 नम्बर पर डायल करें, पांच मिनिट के अंदर पुलिस का सहायता वाहन स्थल पर पहुंचकर आरोपित के विरूद्ध कार्रवाई करेगा। गृहमंत्री ने कहाकि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंदर ऐसे व्यक्ति जो महिलाओं के प्रति गलत सोच रखते हैं, उनकी मानसिक सोच में बदलाव लाना है। जिससे महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, माला लख्खा टिलवानी, कुमकुम रावत, क्रांति राय, सुलक्षणा गांगोटिया, परिणिता राजे, रश्मि कटारे, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, अतुल भूरे चौधरी, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कन्या पूजन कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। गृहमंत्री ने महिला जागरुकता अभियान के तहत सम्मान कार्यक्रम में विद्यालय एवं जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओ में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

बसई में किया रोड का भूमिपूजन
रविवार को गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बसई पहुंचकर ग्राम कंधारी से नयाचौराहा तक 13 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों के बीच गृहमंत्री ने कहाकि बसई क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहाकि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter