प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया
Chandigarh Airport Name Change News in Hindi,Chandigarh Airport old Name ,PM Modi mann ki baat today, PM Modi on Chandigarh Airport in Hindi ,PM Modi on bhagat singh in man ki baat , pm modi mann ki baat today,mann ki baat today,pm mann ki baat today,pm modi mann ki baat today live,modi mann ki baat,pm modi mann ki baat,mann ki baat live today,pm modi's mann ki baat,narendra modi mann ki baat,mann ki baat by modi,narendra modi mann ki baat live,mann ki baat,mann ki baat modi live,mann ki baat latest,mann ki baat narendra modi today,mann ki baat by pm modi,mann ki baat live,man ki baat,93rd edition of mann ki baat

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता का श्रेय वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया। मोदी ने रविवार को यहां सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ हम ऑपरेशन गंगा के माध्यम से युद्ध क्षेत्र से हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकाल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह भारत का बढ़ता प्रभाव ही है जिसकी वजह से वह यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र से हजारों विद्यार्थियों को स्वदेश वापस ला पाया है।’’ उन्होंने कहा कि कई बड़े देश अपने नागरिकों को वहां से निकालने में मुश्किलों से जूझ रहे हैं।

केंद्र ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेन में गहराते संकट के बीच भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत वहां से 13,700 नागरिकों को निकालकर स्वदेश लेकर आई है जिसके लिए पिछले सप्ताह विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया गया था।

Written & SOurce By : P.T.I

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter