खौफनाक : चाचा ने पार की अमानवीयता की हद,मासूम का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटा, किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक

जालौन : उप्र के जालौन के एक गांव में चाचा ने अपनी छह वर्षीय भतीजी का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया और फिर दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पकड़े जाने के भय से आरोपित जंगल की ओर भाग गया। बुधवार शाम चार बजे एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची पड़ोस की दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी बीच वहां उसका 28 वर्षीय चाचा आया और उसको अपने घर ले गया। उसने मासूम के प्राइवेट पार्ट को पहले ब्लेड से काट दिया।

फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लहूलुहान बच्ची को छोड़कर वह जंगल की ओर भाग गया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता तलाशते हुए दुकान पर पहुंचे। वहां पता चला कि उसे चाचा अपने साथ घर ले गया है। वह लोग जब घर पहुंचे तो उन्हें बच्ची लहूलुहान पड़ी मिली।

पुलिस ने घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। —– आरोपितों की हरकतों से तंग पत्नी रह रही मायके में आरोपित की हरकतों की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके रह रही है। वह घर पर अकेला रहता था। घटना के बाद से गांव के लोगों में भी आरोपित के प्रति गुस्सा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter