इंस्टाग्राम ने बहाल किया भारतीय सेना की चिनार को अकाउंट, फेसबुक बोला- जल्द करेंगे अनब्लॉक

श्रीनगर : सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम ने भारतीय सेना की चिनार कोर का आधिकारिक अकाउंट बहाल कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं, फेसबुक ने जल्द से जल्द चिनार कोर का फेसबुक अकाउंट भी बहाल करने की बात कही है भारतीय सेना की चिनार कोर को रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है और इसके पास कश्मीर घाटी में चलाए जाने वाले तमाम अभियानों की जिम्मेदारी है।

चिनार कोर का इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज हटाए जाने के बाद सेना के अधिकारियों ने सोशल मीडिया के संबंधित अधिकारियों से बात की, जिसके बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल कर दिया गया। चिनार कोर के इंस्टाग्राम पर करीब चार लाख फॉलोवर हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर चिनार कोर की ओर से पोस्ट की गयी कुछ सामग्री पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया ऐप ने उन्हें तय नियमों के खिलाफ बताया था।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक चिनार कोर के फेसबुक पेज को भी जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है और इस सिलसिले में फेसबुक के अधिकारियों से बातचीत जारी है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी की वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराने के लिए ही चिनार कोर का इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज शुरू किया गया था।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!