दतिया के 6 हजार किसानों का सात करोड़ से ज्यादा का ब्याज माफ : प्रभारी मंत्री धाकड़ ने बांटे प्रमाण पत्र

Datia News :  दतिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत जिला मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धाकड़ ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत छह हजार 227 किसानों को सात करोड़ 95 लाख की ब्याज राशि माफी के प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इसके साथ ही फसल बीमा योजना के तहत रबी एवं खरीफ फसल 2021 की फसल बीमा राशि 27 करोड़ 92 लाख 50 हजार किसानों के खाते में अंतरण की गई।

आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, भांडेर विधायक रक्षा संतराम सरौनिया, भाजपा सुवा नेता डा.सुकर्ण मिश्रा, कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजगढ़ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय किसान कल्याण महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए उद्बोधन का सीधे प्रसारण किसान भाईयों ने देखा एवं सुना।

मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के तहत किसानों के ब्याज की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई गई। जिससे किसानों को कृषक सोसाइटी से खाद बीज मिल सकेगा।

कार्यक्रम को कलेक्टर संजय कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त अखिलेश शुक्ला ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि जिले में छह हजार 227 किसानों को सात करोड़ 95 लाख की राशि से लाभांवित किया गया।

उपसंचालक कृषि जीएस खोरख ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रवि एवं खरीफ फसल वर्ष 2021-22 की राशि 50 हजार किसानों के खातों में अंतरण की गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!