सड़कों को एक वर्ष में ब्लैक-स्पॉट से मुक्त करेंगे : इन्दौर में इंटर नेशनल रोड सेफ्टी सेमिनार सम्पन्न

इन्दौर : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए आगामी एक वर्ष में प्रदेश की सड़कों को ब्लैक स्पॉट से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने यह बात इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार ऑन रोड सैफ्टी : करंट सिनेरियो वे फारवर्ड सेमिनार में कही। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनों को नियंत्रित करने के लिए सरकार और समाज को सम्मिलित प्रयास करने होंगे।

लोक निर्माण मंत्री  भार्गव ने कहा कि हम एक ऐसा सिस्टम तैयार करना चाहते हैं, जिसमें यातायात नियमों का और सख्ती से पालन हो। दुर्घटनाएँ न हो इस विषय में हमें गंभीरता से सोचना होगा। उन्होंने कहा कि आज हुई परिचर्चा हमें सड़क यातायात सुधार में मुकम्मल स्थान पर पहुँचाने में मदद करेगी। मंत्री  भार्गव ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक अकेला विभाग लोक निर्माण सक्षम नहीं होगा।

इसके लिए सभी विभागों को प्रयत्न करने होंगे। आमजन को यातायात नियम, यातायात सुरक्षा के लिए जागरूक बनना होगा तभी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु होना चिंता का विषय है। इसलिए यह जरूरी है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर हम सब लोग विचार करें।

कार्यक्रम में इंडियन रोड कांग्रेस के सेक्रेटरी जनरल  एस.के. निर्मल, वाइस प्रेसिडेंट  आर.के. मेहरा, इंजीनियर इन चीफ एमपी पीडब्ल्यूडी  नरेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जी.पी. मेहरा, नेशनल हाई-वे के टेक्निकल मेंबर  महावीर सिंह, इंडियन रोड कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट प्रणब कुमार, चेयरमेन कमेटी  बी.के. चौहान और लोकल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी आर.के. जोशी भी उपस्थित थे।

सेमिनार में आई.आर.सी. द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों और विभिन्न राज्यों से 120 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मध्यप्रदेश के जिलों के विभिन्न विभागों के 130 प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। दो दिवसीय सेमिनार में कुल 17 तकनीकी प्रस्तुतिकरण किये गये।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!