इंदौर में अग्निकांड : बिल्डिंग में लगी आग, सात लोग की गई जान,CM बोले – मृतकों के परिजन को दिए जाएंगे 4-4 लाख रूपए !

इंदौर : स्वर्णबाग कॉलोनी में एक दो-मंजिला इमारत में भीषण आग लग जाने से 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं 12 से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए। इस जगह फायर ब्रिगेड और पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचा. इस के बाद वह आग पर काबू पाया गया. पुलिस घटनास्थल को सील कर मामले की जांच में जुट गई है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में कल रात्रि शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में नागरिकों के असमय निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने अग्निकांड में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रूपए दिए जाएंगे। घटना की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। इस हादसे में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शॉर्ट सर्किट ने पकड़ी आग
जानकारी के मुताबिक, विजय नगर इलाके में स्वर्णबाग कॉलोनी में दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर इंदौर के कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्रा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. इसके साथ ही विधायक महेंद्र हर्डिया भी मौके पर पहुंचे. इंटेलीजेंस की टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!