IPL 2021 Auction में सबसे महंगे बिके दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मॉरिस, कौन कितने में बिका, देखें पूरी लिस्ट

मुंबई । IPL 2021 के ऑक्शन (IPL 2020 Auction) में 8 टीमों के फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल 57 खिलाड़ियों को खरीदा है। इस बार साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस सबसे महंगे बिके हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है। मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था। युवी आईपीएल ऑक्शन में 16 करोड़ रुपये में बिके थे। इसके अलावा कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे, जिसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया।

इन सभी महंगे खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 15 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया तो वहीं तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा। मैक्सवेल भी अब आरसीबी की टीम का हिस्सा होंगे। मोईन अली 7 करोड़ में सीएसके की टीम में शामिल किए गए।

आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में शामिल किया। वहीं इस बार पुजारा भी आईपीएल ऑक्शन में बिके। चेतेश्वर पुजारा को सीएसके ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदकर टीम में शामिल किया है। आईपीएल के ऑक्शन में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी बिके।

अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल ऑक्शन में सबसे हैरानी की बात ये रही कि एलेक्स हेल्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। हेल्स ने बीबीएल 2020-21 में शानदार परफॉर्मेंस किया था। लेकिन ऑक्शन के दौरान किसी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

यहां देखें पूरे 57 खिलाड़़ियों की लिस्ट, कौन किस टीम में गया..

खिलाड़ी देश IPL टीम बेस प्राइस खरीद मूल्य
एडम मिल्ने न्यूज़ीलैंड MI 50 लाख 3.2 करोड़
आकाश सिंह भारत RR 20 लाख 20 लाख
अर्जुन तेंदुलकर भारत MI 20 लाख 20 लाख
बेन कटिंग ऑस्ट्रेलिया KKR 75 लाख 75 लाख
सी. हरि निशांत भारत CSK 20 लाख 20 लाख
चेतन सकारिया भारत RR 20 लाख 1.2 करोड़
चेतेश्वर पुजारा भारत CSK 50 लाख 50 लाख
क्रिस मौरिस दक्षिण अफ्रीका RR 75 लाख 16.25 करोड़
डैनियल क्रिश्चियन ऑस्ट्रेलिया RCB 75 लाख 4.8 करोड़
डेविड मलान इंग्लैंड PK 1.5 करोड़ 1.5 करोड़
फेबियन एलन वेस्ट इंडीज़ PK 75 लाख 75 लाख
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया RCB 2 करोड़ 14.25 करोड़
हरभजन सिंह भारत KKR 2 करोड़ 2 करोड़
जगदीश सुचित भारत SRH 20 लाख 30 लाख
जलज सक्सेना भारत PK 30 लाख 30 लाख
जेम्स नीशाम न्यूज़ीलैंड MI 50 लाख 50 लाख
जाय रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया PK 1.5 करोड़ 14 करोड़
के. भगत वर्मा भारत CSK 20 लाख 20 लाख
के. गौतम भारत CSK 20 लाख 9.25 करोड़
करुण नायर भारत KKR 50 लाख 50 लाख
के.सी. करिअप्पा भारत RR 20 लाख 20 लाख
केदार जाधव भारत SRH 2 करोड़ 2 करोड़
के.एस. भरत भारत RCB 20 लाख 20 लाख
कुलदीप यादव भारत RR 20 लाख 20 लाख
काइली जेमीसन न्यूज़ीलैंड RCB 75 लाख 15 करोड़
लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड RR 75 लाख 75 लाख
लुकमान हुसैन मेरीवाला भारत DC 20 लाख 20 लाख
एम. हरिशंकर रेड्डी भारत CSK 20 लाख 20 लाख
एम. सिद्धार्थ भारत DC 20 लाख 20 लाख
मार्को जैनसन दक्षिण अफ्रीका MI 20 लाख 20 लाख
मोइन अली इंग्लैंड CSK 2 करोड़ 7 करोड़
मोहम्मद अज़हरुद्दीन भारत RCB 20 लाख 20 लाख
मोसेस हेनरीक्स ऑस्ट्रेलिया PK 1 करोड़ 4.2 करोड़
मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान SRH 1.5 करोड़ 1.5 करोड़
मुस्तफिज़ुर रहमान बांग्लादेश RR 1 करोड़ 1 करोड़
नाथन कोल्टर नाइल ऑस्ट्रेलिया MI 1.5 करोड़ 5 करोड़
पवन नेगी भारत KKR 50 लाख 50 लाख
पीयूष चावला भारत MI 50 लाख 2.4 करोड़
रजत पाटीदार भारत RCB 20 लाख 20 लाख
राइली मेरेडिथ ऑस्ट्रेलिया PK 40 लाख 8 करोड़
रिपल पटेल भारत DC 20 लाख 20 लाख
सचिन बेबी भारत RCB 20 लाख 20 लाख
सैम बिलिंग्स इंग्लैंड DC 2 करोड़ 2 करोड़
सौरभ कुमार भारत PK 20 लाख 20 लाख
शाहरुख खान भारत PK 20 लाख 5.25 करोड़
शाकिब अल हसन बांग्लादेश KKR 2 करोड़ 3.2 करोड़
शेल्डन जैक्सन भारत KKR 20 लाख 20 लाख
शिवम दुबे भारत RR 50 लाख 4.4 करोड़
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया DC 2 करोड़ 2.2 करोड़
सुयश प्रभुदेसाई भारत RCB 20 लाख 20 लाख
टॉम करन इंग्लैंड DC 1.5 करोड़ 5.25 करोड़
उमेश यादव भारत DC 1 करोड़ 1 करोड़
उत्कर्ष सिंह भारत PK 20 लाख 20 लाख
वैभव अरोड़ा भारत KKR 20 लाख 20 लाख
वेंकटेश अय्यर भारत KKR 20 लाख 20 लाख
विष्णु विनोद भारत DC 20 लाख 20 लाख
युद्धवीर चरक भारत MI 20 लाख 20 लाख

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter