मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो वाकई इतना मजेदार होने वाला है कि दर्शक एक्साइटमेंट से घिर जाएंगे। इमोशनल, इंजॉय, रोमांस व एक्शन का एक साथ तड़का लगाकर एपीसोड की कहानी आगे बढ़ेगी। जिसमें नए टि्वस्ट और टर्न रोमांच पैदा कर देंगे। एपीसोड की शुरुआत में विराट साईं को अस्पताल छोड़ने आएगा।
जहां साईं को चक्कर आने लगते हैं। यह देखकर उसकी साथी नर्स कहती है कि कहीं वो मां तो नहीं बनने वाली। साईं उसकी बात को हंसी में उड़ा देती है। लेकिन जब साईं घर लौटती है तो नर्स उसे प्रेग्नेंसी कार्ड जांच करने को देती है।
घर पर भी साईं को जब चक्कर आते हैं तो वह उस कार्ड ने प्रेग्नेंसी टेस्ट करती है। जिससे उसे पता चलता है कि वाकई वह मां बनने वाली है। वह यह खुशखबरी विराट से शेयर करने की प्लानिंग करेगी।
इधर पाखी और सम्राट अपनी ट्रिप के लिए सामान की शापिंग करने जाते हैं। पाखी परिवार के सभी सदस्यों के लिए सामान लेकर आती है। यह देखकर भवानी खुश हो जाती है। वह पाखी को चव्हाण परिवार की संस्कारी बहू बताती है।
पाखी अपनी तारीफ सुनकर खुश हो जाती है। तभी वहां विराट और साईं भी सरप्राइज देने पहुंच जाएंगे। अभी तक आपने देखा कि पूरा चव्हाण परिवार और साईं बड़ी मुसीबतें झेलकर बाहर निकला है।

पहले साईं का गिरफ्तार होना, फिर गुंडे जगताप का आतंक इसके बाद रिश्वत के झूठे मामले में विराट को जेल इन सब परेशानियों से निकलने के बाद परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। लेकिन वो शो ही क्या जिसमें टि्वस्ट न हो। इसलिए खुशियों के साथ ही गम की दस्तक भी चव्हाण परिवार में होने वाली है।
साईं हुई प्रेग्नेंट : प्रेंग्नेंसी टेस्ट के बाद साईं को पता चलता है कि वह मां बनने वाली है। इसके बाद वह विराट को बताने के लिए खाने की टेबिल पर एक छोटी प्लेट लगा देगी। जिसे देखकर जब विराट उस प्लेट के बारे में पूछेगा तो साईं बताती है कि एक मेहमान आने वाला है। यह उसके लिए हैं।
विराट कहता है कि अगर कोई आने वाला है तो हम भी उसका इंतजार कर लेते। साईं उसे बताती है कि नौ महिने तक थोड़ी खाने का इंतजार कर सकते हैं। उसकी यह बात विराट समझ जाएगा और उसे गले लगा लेगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
चव्हाण परिवार में आएगा जूनियर विराट : साईं और विराट जब चव्हाण परिवार में जूनियर विराट के आने की खबर देगें तो भवानी और अश्विनी खुशी से झूम उठेगी। भवानी साईं से कहती है कि उसने उसे खुश कर दिया।
वह साईं और विराट की आरती उतारेगी। तभी बाबा भी बाहर से लौट आएंगे। वह भी यह खुश खबरी सुनकर झूम उठते हैं। पूरा चव्हाण परिवार साईं को अपना ख्याल रखने की समझाइश देगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
पाखी ने की मां बनने की प्लानिंग : साईं के मां बनने की खबर के बाद पूरे परिवार को उसे सम्मान देता देख पाखी भी सोच में डूब जाएगी। वह मन में सोचती है कि वह भी अपने लिए मां बनने की प्लानिंग करेगी। ताकि चव्हाण परिवार में उसकी भी पूछ परख बढ़े। इसके लिए वह सम्राट को अपने मन की बात बताती है।
इसे भी पढ़ें : नर्स ने डा.थुरात को बताया मल्हार का हत्यारा! साईं और विराट की साबित हुई बेगुनाही
सम्राट यह सुनकर खुश हो जाता है। तभी अस्पताल से साईं का फोन आएगा कि उसकी तबियत खराब है। सम्राट उसे लेने गाड़ी से अस्पताल जाता है।
सम्राट और साईं को घेर लेगा जगताप : सम्राट गाड़ी में साईं को लेकर अस्पताल से लौटता है। तभी जगताप और उसके गुंडे सड़क पर कीलें डालकर उनका रास्ता रोक लेंगे। इसके बाद जगताप उन्हें बताता है कि वह पुलिस से बचने के लिए अस्पताल से चुपचाप भाग आया था। ताकि बदला ले सके।
जगताप के गुंडे सम्राट को पकड़ लेते हैं। जिनसे सम्राट की मारपीट होती है। इसी बीच अचानक सम्राट बुरी तरह घायल हो जाएगा। इधर परिवार में भी सम्राट की तस्वीर टूट जाने पर सभी सदस्य शाॅक्ड रह जाते हैं।
साईं होगी किडनेप : जगताप मौके का फायदा उठाकर साईं को घसीटता हुआ ले जाता है। वह साईं के हाथ रस्सी से बांध देगा। इसके बाद उसे किडनेप कर भागने की कोशिश करेगा।
साईं के विरोध के बाद भी वह नहीं रुकता। उसकी गाड़ी के सामने सम्राट खड़ा हो जाता है। जिसे वह टक्कर मारकर उड़ा देगा। जगताप साईं को अपने साथ गाड़ी में ले जाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |