कंजर डेरे पर गरजी जेेसीबी, जमीन में गढ़े शराब से भरे ड्रम कराए गए नष्ट, 15 लाख की शराब व लहान किया जप्त

Datia News : दतिया । तीन थानों की पुलिस ने ग्राम झड़िया के कंजरे डेरे पर छापामार कार्रवाई कर वहां 15 लाख रुपये की अवैध शराब व लहान नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में सिविल लाइन टीआई राकेश साहू, चिरूला थाना प्रभारी गिरीश शर्मा, कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम को आता देख कंजर डेरे पर हडकंप मच गया। अवैध शराब बनाने का काम करने वाले कंजर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन में गाढ़े गए ड्रमों को उखड़वाकर उसमें भरी शराब व लहान को नष्ट कराया। साथ ही ड्रमों को भी जेसीबी चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया। लगातार हो रही छापामार कार्रवाई से कंजर डेरों पर अफरा तफरी मची हुई है।

तीन पुलिस थानों की इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीओपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में झाड़िया िस्थत कंजर डेरा छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान कंजर डेरे पर संचालित हाथ भट्टी की शराब बनाने के उपकरण एवं शराब बनाने के उपयोग में आने वाली लहान 20 हजार लीटर जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जाती है, को नष्ट किया गया।

इसीके साथ एक हजार लीटर कच्ची शराब जप्त की गई जिसकी कीमत एक लाख रुपये है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन में गढ़े ड्रमों को बाहर निकलवाया और अवैध कच्ची शराब व ड्रम नष्ट कराए। मौके से कंजर डेरा से आरोपित फरार हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बना रहे कंजर डेरा पर हड़कंप मच गया।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी सुमित अग्रवाल, सिविल लाइन टीआई राकेश साहू, चिरूला थाना प्रभारी गिरीश शर्मा, कोतवाली एसआई रोशन भारती, एसआई कृष्णा सहित सिविल लाइन, चिरूला, कोतवाली थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!