एपिसोड़ की शुरुआत में महिमा अभिमन्यु से कहती है कि वे जल्द से जल्द उदयपुर जाएंगे। अभिमन्यु ने उदयपुर जाने से मना कर दिया। तब महिमा और हर्ष अभिमन्यु से न जाने का कारण पूछते हैं।
अभिमन्यु को माया के सॉन्ग और उससे अक्षरा का कनेक्शन महसूस होता है और उसने उदयपुर वापस जाने से इंकार कर दिया। मंजरी अभिमन्यु को कसम देकर वापस चलने के लिए कहती है।
अक्षु ने किया उदयपुर जाने का फैसला
इधर कुणाल अक्षरा की तरफ से कॉल लेता है और सोचता है कि कौन अक्षरा तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इधर अक्षरा को पता चलता है कि अभिमन्यु ने उदयपुर के लिए फ्लाइट ली है। वह अभिमन्यु की हालत के लिए खुद को जिम्मेदार मानती है।
अक्षरा भी उदयपुर जाने का फैसला करती है। कुणाल अक्षरा को रोकने की कोशिश करता है, अक्षरा अभिमन्यु से मिलने का फैसला करती है ताकि कायरव मुसीबत में न पड़े।
कुणाल अक्षरा को दी धमकी
वह कहती है कि अगर उसका परिवार कायरव के बारे में जानेगा तो वह सलाखों के पीछे होगा। कुणाल अक्षरा को धमकाता है और कहता है कि वह जानता है कि उसने कायरव को अपने साथ छिपा लिया है।

वह कहता है कि अगर वह उदयपुर के लिए उड़ान भरेगी तो वह कायरव को गिरफ्तार करवा देगा। अक्षरा को कायरव की चिंता होती है। वह कुणाल से कहती है कि समय उसका साथ दे रहा है लेकिन जब भगवान शिव अपना तीसरा नेत्र खोलेंगे तो सब कुछ खत्म हो जाएगा।
उदयपुर में होगा फिनाले इवेंट
अक्षरा कुणाल से समय बदलने का इंतजार करने को कहती है। अभिमन्यु माया के बारे में सोचता है। वह कहता है कि माया का अक्षरा से कोई कनेक्शन जरूर है। मंजरी अभिमन्यु से पूछती है कि वह अक्षरा का नाम क्यों ले रहा था।
अभिमन्यु बताने से मना कर देता है। इधर कुणाल माया को समझाता है और कहता है कि वह अक्षरा को वापस ला रहा है। तभी माया बताती कि फिनाले इवेंट उदयपुर में होगा। ये सुनकर अक्षरा हंस पड़ती है।
अक्षरा फोन लेती है और माया से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि वे फिनाले के लिए उदयपुर के लिए उड़ान भरेंगे। इधर अभिमन्यु बिड़ला के साथ भगवान गणेश का स्वागत करता है।
अक्षरा उदयपुर पहुँचती है। गोयनका परिवार भी भगवान गणेश का स्वागत करते हैं। गोयनका हाउस में स्वर्णा वापस आती है। इधर कुणाल अक्षरा को बताता है कि कायरव भी भारत में है, वह माया के फाइनल जीतने तक इंतजार करने के लिए कहता है।
प्रीकैप: अक्षरा बिड़ला हाउस पहुंचती है, हर्ष अक्षरा को देख लेता है।