असहाय महसूस कर रही है अक्षरा, कायरव ने अनीशा से शादी करने से किया इंकार

मुंबई : स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ में अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में तूफान ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अनीशा और कायरव की शादी भी अब मुश्किल में पड़ती हुई नजर आ रही है। कायरव अनीशा का सच जानने के बाद परेशान है और अक्षु उसे सँभालने की कोशिश कर रही है।

मंजरी की बात से शॉक हुई अनीशा
आज के एपिसोड शुरुआत में मंजरी कहती है कि वह सच जानती है। यह सुनकर अनीशा स्तब्ध रह जाती है क्योंकि उसे लगता है कि कहीं मंजरी को उसकी असलियत पता चल गई है। लेकिन जब मंजरी कहती है कि अनीशा शादी से पहले हर लड़की की तरह डर रही है। तो अनीशा रिलैक्स होती हैं। महिमा कहती है कि अनीशा बस कोल्ड फीट से गुजर रही है। मंजरी अनीशा को शांत होने के लिए कहती है और सुहासिनी के बारे में चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि वह जल्द ही समझ जाएगी।

परिवार को सच बताने के लिए दौड़ा कायरव
इधर अक्षरा ने कायरव से कहती है कि वह असहाय महसूस कर रही है। वह अनीशा की वजह से अभिमन्यु को टेंशन नहीं देना चाहती। कायरव कहता है कि वह ये धोखा बर्दाश्त नहीं करेगा और देर होने से पहले उसे कुछ करना है। वह परिवार को बताने के लिए दौड़ता है और अक्षरा उसे रोकने की कोशिश करती है।

सुहासिनी-महिमा में हुई शादी की बात
अभिमन्यु कायरव से पूछता है कि क्या प्रॉब्लम है। क्या वह भी अनीशा की तरह डरा हुआ है। अभिमन्यु अक्षरा से कायरव को संभालने के लिए कहता है जैसे वह अनीशा को संभाल रहा है। इधर सुहासिनी और महिमा कायरव और अनीशा की शादी के बारे में बात करते हैं। महिमा ने गोयनका को शादी की कपड़े भेजने की बात कही जैसे उन्होंने अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के दौरान भेजी थी। लेकिन सुहासिनी महिमा से सिर्फ कायरव के लिए कपड़े भेजने के लिए कहती है।

कुणाल ने टाली अभिमन्यु की सर्जरी
इधर अभिमन्यु और अक्षरा सड़क पर एक बच्चे की जान बचाते हैं। तब अभिमन्यु सोचता कि अगर अक्षरा उसके साथ नहीं होती तो वह बच्चे को बचाने में असफल हो जाता। अक्षरा अभिमन्यु को सांत्वना देती है। अभिमन्यु अक्षरा से से कभी नहीं छोड़ेने के लिए कहता है। फिर बिड़ला परिवार को पता चला कि कुणाल ने अभिमन्यु की सर्जरी टाल दी है।

प्रीकैप : कायरव अपनी मेहंदी से उठता है। उसने अनीशा से शादी करने से इंकार कर दिया। फिर अभि का फोन आता है। उसका कहना है कि कायरव अनीशा को अस्पताल ले जा रहा है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter