‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: कायरव को बेगुनाह साबित करने के लिए इस इंसान से मिलेगी अक्षरा, अनीशा से है कनेक्शन

स्टार प्लस का लॉन्गेस्ट रनिंग शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों शानदार ड्रामा देखने को मिल रहा है। जिसमें अभिमन्यु और अक्षरा जयपुर पहुंच चुके हैं। वे मौको पर एक जगह स्पॉट भी हुए लेकिन दोनों का मिलना नहीं हो पाया है। लेकिन अक्षु अभि की एक झलक देखने के लिए परेशान हो रही और इसके लिए वह छुप-छुपके बिड़ला हाउस भी पहुँच चुकी है।

कायरव को बेगुनाह साबित करेगी अक्षरा
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा एक बड़े काम को अंजाम देती हुई नजर आएगी। वह अनीशा के लवर की पहचान के बारे में पता लगाना चाहेगी ताकि वह अपने भाई कायरव को बेगुनाह साबित कर सके और उसे वापस ला सके।

बता दें कि अनीशा की मौत के बाद जेल में कायरव परेशान होने की वजह से भाग गया था और अब उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

अनीशा के लवर से मिलेगी अक्षु
अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा उस लड़के से मिलने की योजना बना रही है जो अनीशा का लवर था। यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षरा कायरव को कैसे बेगुनाह साबित करेगी।

दूसरी तरफ उसके सामने अभी की चुनौती भी होगी क्योंकि वह अपनी बहन अनीशा के खोने के लिए कायरव को ही जिम्मेदार मानता है। 

अक्षरा ने शिवांश के साथ बिताए प्यारे पल
शो की बात करे तो अब तक हमने देखा कि, अक्षरा जयपुर जाने का फैसला करती है। जयपुर पहुँचने के बाद वह अभी को और अधिक मिस करती है। इधर अभी भी जयपुर में है। लेकिन दोनों एक दूसरे को देखने से चूक जाएंगे।

पार्थ, शेफाली और अभिमन्यु नन्हे शिवांश के साथ मंदिर जाते है लेकिन वे अपने बच्चे को खो देते है और अक्षु को मिल जाता है और अक्षरा शिवांश के साथ कुछ प्यारे पल बिताती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter