दतिया में कमलनाथ, सिंधिया और प्रियंका के होंगे दौरे : रविवार से शुरू होगी स्टार प्रचारकों की आमद

Datia news : दतिया। चुनाव अब धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है। प्रचार को लेकर भी बड़े नेताओं की आमद शुरू हो गई है। 6 नवंबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सेवढ़ा में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल के समर्थन में आमसभा लेंगे। इधर पांच नवंबर को जहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ दतिया आकर किला चौक पर आमसभा करेंगे। वहीं 15 नवंबर को कांग्रेस की ही राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भी दतिया आने की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार पांच नबंवर को दतिया आएंगे। इस दौरान वह किला चौक पर पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में आमसभा करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ रविवार सुबह साढ़े नौ बजे हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचकर माई के दर्शन करेंगे। यहां से वह किला चौक आमसभा के लिए पहुंचेंगे।

Banner Ad

गौरतलब है कि अभी नामांकन भरने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को भी कांग्रेस के एक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आमसभा कर चुके हैं।

प्रदीप अग्रवाल के समर्थन में कल सिंधिया सेवढ़ा में : इधर सेवढ़ा से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप अग्रवाल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सेवढ़ा बस स्टैंड पर आमसभा लेंगे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे सिंधिया इस आमसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव से पूर्व दो माह पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ भी सिंधिया सेवढ़ा में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में भाग लेने आए थे। सिंधिया के आमसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सभा को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है।

15 नबंवर को प्रियंका दतिया आएंगी : दीपावली पर्व के दौरान ही 15 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भी दतिया आने की संभावना है। वह यहां किला चौक पर पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आसमभा लेंगी। प्रियंका के दतिया दौरे को देखते हुए कांग्रेसी तैयारी में जुटे हुए हैं।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter