कानपुर : प्रेम संबंधों से नाराज था पिता, कुल्हाड़ी से काट कर की बेटी और प्रेमी की हत्या

कानपुर : किशोरी को किशोर प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुए पिता ने कुल्हाड़ी से दोनों को काट डाला। कोतवाली क्षेत्र के बिराहिनपुर गांव में शनिवार सुबह हुई ऑनर किलिंग की इस घटना से सनसनी फैल गई। मौैके से ही खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की के पिता के साथ दो चाचा भी थे, लेकिन पुलिस ने मनमुताबिक तहरीर लिखवाकर सिर्फ पिता को पकड़ा जबकि उसके दोनों चाचा भाग गए।

फिलहाल तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। इधर, शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर-किशोरी के सिर की हड्डियां टूटने और अत्यधिक रक्तस्त्राव से मौत की बात सामने आई है। पतारा चौकी क्षेत्र के गांव निवासी ट्रक चालक के चार बच्चे हैं।

सबसे बड़ी 16 वर्षीय बेटी का गांव के ही 17 वर्षीय किशोर से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी और कई बार विवाद भी हो चुका था। गुरुवार को ट्रक चालक पत्नी और दो छोटे बच्चों को लेकर बांदा के बरुआ गांव निवासी साले की शादी में गया था। घर पर बेटी और बेटा थे। वह अपने भाइयों को देखरेख करने को कह गए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात किशोरी से मिलने उसका प्रेमी घर आया था। इसकी भनक लगने पर बगल में रहने वाले चाचा ने आकर उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर पीटा। इसके बाद उसने बांदा गए ट्रक चालक भाई को फोन कर बुलाया।

शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रक चालक गांव आया। आते ही उसने घर के पीछे के कमरे में बंद किशोर और किशोरी को पीटा और कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या कर दी। बेटे की जिंदगी की भीख मांगते रहे माता-पिता लड़के के पिता का कहना है कि जानकारी पर वह भी पहुंच गए, लेकिन आरोपित के घर का दरवाजा बंद था। वह कमरे के बाहर खिड़की से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाते रहे। उन्होंने आसपास के लोगों को भी बुलाया पर लड़की के पिता और दोनों चाचाओं का दिल नहीं पसीजा और उनके बेटे की हत्या कर दी

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter