कपिल देव ने स्वास्थ्य में सुधार होते ही कही गोल्फ खेलने की बात

नई दिल्ली:  भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) की एंजियोप्लास्टी सफल रही है और यह महान खिलाड़ी स्वास्थ है. इतनी ही नहीं बल्कि कपिल अभी से गोल्फ कोर्स पर जाने के बारे में सोच रहे हैं.

कपिल 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे. इस टीम के खिलाड़ियों का एक व्हॉट्सएप ग्रुप है. इस ग्रुप में कपिल की टीम के पूर्व साथियों ने उन्हें जल्दी स्वास्थ होने के लिए शुभकामनाएं दीं.

कपिल  (Kapil Dev) ने इन सभी दुआओं के जवाब में लिखा, ‘मैं अच्छा हूं और अब अच्छा कर रहा हूं. तेजी से स्वास्थ होने के रास्ते पर हूं. गोल्फ खेलने का इंतजार नहीं कर पा रहा. आप लोग मेरा परिवार हो. धन्यवाद’.

विश्व कप विजेता टीम के एक सदस्य ने कहा, ‘बड़े दिल वाला इंसान, कपिल, जल्दी से ठीक हो रहे हैं. अपने चरित्र के मुताबिक, उन्होंने मुश्किल समय को बदल दिया’.

कपिल देव की शुक्रवार को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में सफल आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हुई. अस्पताल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 61 साल के कपिल को गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने आगे बताया कि कपिल की हालत स्थिर है और अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात 1 बजे भर्ती कराया गया था। बाद में डॉ. अतुल माथुर की निगरानी में उनकी इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी की गई’.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!