इस बात को लेकर कन्फ्यूज हुए अभिमन्यु और अक्षरा , मंजरी के सामने आया ये शॉकिंग सच अब ……..

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु तलाक की प्रक्रिया के दौरान नए असमजंस ने फंसते हुए नजर आ रहे है। मंजरी के होश में आने के बाद दोनों एक साथ बिरला हाउस में रहना पड़ रह रहे है। अब शो में करवाचौथ का फंक्शन चल रहा है और साथ ही कई ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं।

एपिसोड की शुरुआत में मंजरी शेफाली को अक्षरा को डांस फ्लोर पर लाने के लिए कहती है। शेफाली अक्षरा को डांस करने के लिए बुलाती है। अक्षरा ने दिल खोलकर डांस किया। निष्ठा अभिमन्यु को डांस करने के लिए साथ ले आती है । मंजरी अभिमन्यु को नाचने के लिए कहती है।

मंजरी कहती है कि अक्षरा और अभिमन्यु के बीच सब कुछ ठीक है। वह हर्ष से कहती है कि अभिमन्यु घर से दूर था लेकिन अब वह अक्षरा की वजह से वापस आ गया है। हर्ष कहता है कि अभिमन्यु और अक्षरा एक साथ रहने के लिए बने हैं।

अभिमन्यु और अक्षरा हुए कन्फ्यूज
महिमा पूजा करती है। मंजरी अक्षरा और अभिमन्यु को भी करवा चौथ की पूजा करने के लिए कहती है। अक्षरा और अभिमन्यु शॉक हो जाते हैं। स्वर्णा और मनीष करवा चौथ मनाते हैं। मनीष कहता है कि अक्षरा से मिलने के बाद ही उसे शांति मिलेगी। उसने जयपुर जाने का फैसला किया।

सुहासिनी मनीष को जाने से रोकने की कोशिश करती है। मनीष वंश को उसके साथ चलने के लिए कहता है। आरोही बीच में आकर मनीष से कहती है कि उसे अक्षरा से मिलने जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। इधर करवा चौथ मनाने को लेकर अभिमन्यु और अक्षरा कन्फ्यूज हो जाते हैं। दोनों दिल की सुनने का फैसला करते हैं।

मनीष ने लिया अक्षरा को ले जाने का फैसला
अभिमन्यु कहता है कि जो रिश्ता टूटने वाला है, उसके लिए पूजा करना धोखा है। अक्षरा और अभिमन्यु ने दिल की बात मानने और पूजा करने का फैसला किया। अक्षरा ने उन्हें धर्मसंकट में डालने के बारे में भगवान से सवाल करने का फैसला किया। अक्षरा और अभिमन्यु पूजा करते हैं।

इसके बाद मनीष, अखिलेश और कायरव अक्षरा को बिड़ला हाउस में देखते हैं। मनीष अक्षरा से अपने साथ वापस चलने को कहता है। अक्षरा मनीष से यह समझने के लिए कहती है कि अगर मंजरी जानेगी तो उसका झूठ बर्बाद हो जाएगा। मनीष अक्षरा को साथ ले जाने का फैसला करता है। मंजरी आकर बात पूछती है। वह मनीष को अक्षरा का हाथ पकड़े देखती है।

महिमा ने बताया सच
मंजरी महिमा से सच बोलने के लिए कहती है। महिमा सच को उजागर करने का फैसला करती है। हर्ष और अभिमन्यु महिमा को रोकने की कोशिश करते हैं। महिमा से सच सुनकर मंजरी शॉक रह जाती है। मनीष कहता है कि जब महिमा ने सच का खुलासा कर दिया है तो दिखावा करने का कोई फायदा नहीं है। मंजरी मनीष को रोकती है और उसे अक्षरा और अभिमन्यु से बात करने के लिए 5 मिनट का समय देने के लिए कहती है।

सुहासिनी आरोही को ड्रामा करने के लिए डांटती है। सुहासिनी कहती है कि उसे पता था कि अक्षरा मंजरी की मदद करने के लिए बिड़ला हाउस गई है। इधर मंजरी अभिमन्यु और अक्षरा से सच बोलने के लिए कहती है। अभिमन्यु और अक्षरा तलाक के बारे में बताते हैं।

प्रीकैप : मंजरी ने अक्षरा और अभिमन्यु को उसके सामने नाटक करने के लिए धन्यवाद दिया। वह अक्षरा को घर से जाने के लिए कहती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter