‘केजीएफ चैप्टर 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, रॉकिंग स्टार यश ने फैन्स तक पहुंचाई खुशखबरी

नई दिल्ली । अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) को लेकर इन दिनों रॉकिंग स्टार यश (Yash) काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सुपरस्टार यश (Yash) के फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। रॉकिंग स्टार यश (Yash) ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें लिखा है ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आगामी 16 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी।

इस तरह यश (Yash) ने फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) का इंतजार कर रहे फैन्स की बेसब्री खत्म कर दी है। इस पोस्टर में यश दमदार लुक में गन पकड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: “अपनी सीट बेल्ट बांध लो क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है।” केजीएफ स्टार के इस पोस्ट पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ ही मिनटों में उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अभी तक पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और से सिलसिला जारी है।

गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 1 (KGF Chapter 1) में यश (Yash) ने ‘रॉकी’ का किरदार निभाया है। जो कोलार गोल्ड फील्ड्स के गोल्ड माफिया की भूमिका में नजर आए थे। जिसे दर्शकों और आलोचकों में समान रूप से पसंद किया गया है और अब अगले सीक्वल में भी यश अपनी पॉवर और जोश के साथ अपने दुश्मनों का सामना करते हुए नजर आएंगे। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) में रॉकिंग स्टार यश, संजय दत्त (Sanjay Dutt), श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज (Prakash Raj), मालविका अविनाश, अच्युत कुमार आदि कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएंगे। यह एक बहुभाषी वेंचर है जिसे कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter