मेडीकल स्टोर पर खड़े युवक का किया किडनेप : चलती गाड़ी में किडनेपरों ने की मारपीट, हाइवे पर ढावे के पास पटक कर भागे

Datia news : दतिया ।  गुरुवार को जिला अस्पताल के पास मेडीकल स्टोर पर खड़े युवक का अपहरण कर उसकी चलती गाड़ी में मारपीट करने के बाद किडनेपर हाइवे पर पटक कर भाग निकले। गंभीर स्थिति में घायल युवक को जब वहां आसपास के लोगों ने पड़े देखा तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

युवक के दोनों पैरों और हाथों में चोटें आई। घटना का कारण एंबुलेंस चालकों के मध्य विवाद होना बताया जाता है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को नामजद कर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार युवक धर्मू उर्फ धर्मेंद्र चौरसिया जिला अस्पताल में निजी एंबुलेंस चलाता है। उसका कुछ दिन पहले दूसरे एंबुलेंस चालक से विवाद हुआ था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपित गन्नू कुशवाह, छोटे राजा उर्फ रामसिंह, दीपक कुशवाह, अभी कुशवाह, महेश पाल, करन कुशवाहा और रवि अहिरवार ने जिला अस्पताल के सामने मेडीकल स्टोर से युवक को जबरन अपनी एंबुलेंस में बैठाया और उसे लेकर चले गए।

इस दौरान आरोपितों ने युवक धर्मेंद्र की चलती एंबुलेंस में ही जमकर मारपीट की और उसे देव ढावे के पास पटककर भाग निकले। आसपास के लोगों ने जब युवक को वहां घायल अवस्था में पड़े देखा तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना के संबंध में युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जिला अस्पताल के पास से फिल्मी इटाइल में एम्बुलेंस चालक के अपहरण की घटना को लेकर अस्पताल से संबंधित लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से मरीजों को लाने ले जाने को लेकर निजी एंबुलेंस चालकों में विवाद होना आम बात हो गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter