Election Commissioner : अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला, जानें इनके बारे प्रमुख बातें ,सोमवार को ही ही संभाला है पदभार !

नई दिल्ली : अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। मुख्य चुनाव आयुक्तराजीव कुमार ने अरुण गोयल को उनकी नियुक्ति पर व्यक्तिगत रूप से फोन किया और बधाई दी।राजीव कुमार, नेपाल में चल रहे राष्ट्रीय चुनावों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप आजकल नेपाल में हैं। चुनाव आयोग में उनका स्वागत करते हुए, राजीव कुमार ने कहा कि गोयल का विशाल और विविध प्रशासनिक अनुभव चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सुलभ और भागीदार बनाने में आयोग के प्रयासों को और अधिक मजबूत करेगा।

अरुण गोयल, आईएएस (पंजाब कैडर – 1985 बैच)
●चर्चिल कॉलेज, कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से विशिष्‍ट योग्‍यता के साथ विकास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर
●एमएससी गणित

भारत सरकार में पोस्टिंग अवधि
● सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय 2020 – 2022
(भारत में ई-वाहन संचलन को टिपिंग प्वाइंट तक उत्प्रेरित किया)
● सचिव, संस्कृति मंत्रालय 2018 – 2019
● एएस एंड एफए, श्रम और रोजगार मंत्रालय 2017
● उपाध्यक्ष, दिल्ली विकास प्राधिकरण 2015 – 2016
● संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग 2012 – 2014
● संयुक्त सचिव, शहरी विकास मंत्रालय 2011

पंजाब सरकार में पोस्टिंग अवधि
●प्रधान सचिव (विद्युत और सिंचाई) 2010
●प्रधान सचिव (आवासन और शहरी विकास) 2007 – 2009
● सचिव, व्यय विभाग 2006
● प्रबंध निदेशक, पंजाब उद्योग और निर्यात निगम 2003 – 2005
● प्रबंध निदेशक, पंजाब भण्डारण निगम 2001 – 2002
● जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, लुधियाना 1995 – 2000
● प्रबंध निदेशक, चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन 1994

विकास निगम
● जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, भटिंडा 1993

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter