दतिया। अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा शातिर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान संबंधी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य के कुशल मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अनुभाग भांडेर मोहित यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली रत्नेश यादव व थाना प्रभारी पण्डोखर यादवेंद्र सिंह गुर्जर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली में माह नवम्बर में जिला बदर रानी कक्का यादव का मर्डर के मुख्य आरोपी 5000 हजार का ईनामी बदमाश आंनद द्वेदी उर्फ पंडा की मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से बाहर जाने कि फिराक में है सूचना से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रत्नेश यादव व पण्डोखर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उपनिरी रविन्द्र कुमार आरक्षक सतेंद्र सिकरवार आरक्षक हरिमोहन कुशवाह आरक्षक फिरोज आरक्षक गजेन्द्र की अहम भूमिका रही।
