‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: अक्षरा की खोज में भटक रहे अभिमन्यु का होगा एक्सीडेंट, कुणाल करेगा अक्षु को अभि से दूर

टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मेकर्स अब दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट दिखाने वाले हैं।

सीरियल में फ़िलहाल अभिमन्यु अक्षरा की खोज में लगा हुआ है लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। लेकिन इस बीच अभिमन्यु के साथ कुछ ऐसा होगा जो ऑडियंस को चौंका देगा।

अभिमन्यु का होगा एक्सीडेंट
शो के अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु का एक्सीडेंट हो जाएगा और उसे समय अक्षरा भी वहां पहुंच जाएगी। लेकिन ट्विस्ट तब आएगा जब कुणाल अक्षरा को बेहोश पड़े अभी के पास नहीं जाने देगा और अक्षु को वहां से ले जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा भी हो सकता है कि अभिमन्यु सच जानने के लिए अक्षरा के सामने बेहोश होने का नाटक कर रहा हो। हालाँकि ये राज तो अपकमिंग एपिसोड्स में खुल ही जाएगा।

क्या इसलिए अभि ने चली चाल?
जैसा कि प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिमन्यु एक्सीडेंट से पहले माया से उसके बारे में पूछता है। माया अभिमन्यु से झूठ बोलती है लेकिन माया के चेहरे की घबराहट अभि पढ़ लेता है। ऐसा में हो सकता है कि उसने ये कदम अक्षरा को सामने लाने के लिए उठाया हो।

Banner Ad

अक्षरा की तलाश में भटका अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु अक्षरा की आवाज सुनने के बाद से उसे खोज रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अभिमन्यु रेडियो पर अक्षु की आवाज सुनता है। फिर अभिमन्यु आवाज अक्षु की है या नहीं ये जानने के लिए रेडियो लेता है।

वहाँ के लड़के अभिमन्यु को रेडियो वापस करने के लिए कहते हैं। अभिमन्यु आवाज सुनता है और कहता है कि वह अक्षरा की आवाज को कभी नहीं भूल सकता है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter