GST कलेक्शन : मई में ₹1.73 लाख करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली  : मई 2024 के महीने के लिए सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें वर्ष-दर-वर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जो घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (15.3 प्रतिशत वृद्धि) और आयात में कमी (4.3 प्रतिशत) दर्शाता है। रिफंड के बाद, मई 2024 के लिए शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.44 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

मई 2024 के संग्रह का विवरण: 

• केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 32,409 करोड़ रुपये;

• राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 40,265 करोड़ रुपये;

• एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 87,781 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 39,879 करोड़ रुपये भी शामिल है;

• उपकरः 12,284 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र किए गए 1,076 करोड़ शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक सकल जीएसटी संग्रह 3.83 लाख करोड़ रुपये रहा। यह वर्ष-दर-वर्ष 11.3 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है, जो घरेलू लेनदेन में मजबूत वृद्धि (14.2 प्रतिशत) और आयात में मामूली वृद्धि (1.4 प्रतिशत) से संभव हुआ है। रिफंड के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक शुद्ध जीएसटी राजस्व 3.36 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 में मई, 2024 तक संग्रह का विवरण नीचे दिया गया है:

• केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी): 76,255 करोड़ रुपये;

• राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी): 93,804 करोड़ रुपये;

• एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी): 1,87,404 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 77,706 करोड़ रुपये को दर्शाता हैं;

• उपकर: 25,544 करोड़ रुपये, जिसमें आयातित वस्तुओं पर एकत्र 2,084 करोड़ रुपये शामिल हैं।

अंतर-सरकारी समझौता:

मई, 2024 के महीने में केंद्र सरकार ने 67,204 करोड़ रुपये के शुद्ध आईजीएसटी से सीजीएसटी को 38,519 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 32,733 करोड़ रुपये का निपटान किया। नियमित निपटान के बाद, मई, 2024 में सीजीएसटी के लिए कुल राजस्व 70,928 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 72,999 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक केंद्र सरकार ने 1,54,671 करोड़ रुपये के शुद्ध आईजीएसटी संग्रह से सीजीएसटी को 88,827 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 74,333 करोड़ रुपये का निपटान किया। निपटान के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 में मई 2024 तक सीजीएसटी के लिए 1,65,081 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 1,68,137 करोड़ रुपये का कुल राजस्व है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका-1 मई, 2023 की तुलना में मई, 2024 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है। तालिका-2 मई, 2024 प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद के जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

तालिका 1: मई, 2024 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्यवार वृद्धि
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मई-23 मई-24 वृद्धि (%)
जम्मू और कश्मीर 422 525 24%
हिमाचल प्रदेश 828 838 1%
पंजाब 1,744 2,190 26%
चंडीगढ़ 259 237 -9%
उत्तराखंड़ 1,431 1,837 28%
हरियाणा 7,250 9,289 28%
दिल्ली 5,147 7,512 46%
राजस्थान 3,924 4,414 13%
उत्तर प्रदेश 7,468 9,091 22%
बिहार 1,366 1,521 11%
सिक्किम 334 312 -7%
अरुणाचल प्रदेश 120 98 -18%
नागालैंड 52 45 -14%
मणिपुर 39 58 48%
मिजोरम 38 39 3%
त्रिपुरा 75 73 -3%
मेघालय 214 172 -20%
असम 1,217 1,228 1%
पश्चिम बंगाल 5,162 5,377 4%
झारखंड 2,584 2,700 4%
ओडिशा 4,398 5,027 14%
छत्तीसगढ़ 2,525 2,853 13%
मध्य प्रदेश 3,381 3,402 1%
गुजरात 9,800 11,325 16%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 324 375 16%
महाराष्ट्र 23,536 26,854 14%
कर्नाटक 10,317 11,889 15%
गोवा 523 519 -1%
लक्ष्यद्वीप 2 1 -39%
केरल 2,297 2,594 13%
तमिलनाडु 8,953 9,768 9%
पुदुचेरी 202 239 18%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 31 37 18%
तेलांगना 4,507 4,986 11%
आंध्र प्रदेश 3,373 3,890 15%
लद्दाख 26 15 -41%
अन्य क्षेत्र 201 207 3%
केंद्र क्षेत्राधिकार 187 245 30%
कुल योग 1,14,261 1,31,783 15%

 

तालिका-2: मई में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई आईजीएसटी के एसजीएसटी और आईजीएसटी हिस्से की धनराशि (करोड़ रुपए में)
निपटान के बाद एसजीएसटी
पूर्व-निपटान एसजीएसटी
State/UT मई-23 मई-24 Growth मई-23 मई-24 वृद्धि
जम्मू और कश्मीर 178 225 26% 561 659 17%
हिमाचल प्रदेश 189 187 -1% 435 436 0%
पंजाब 638 724 14% 1,604 1,740 8%
चंडीगढ़ 48 54 12% 168 178 6%
उत्तराखंड़ 411 476 16% 666 714 7%
हरियाणा 1,544 1,950 26% 2,568 3,025 18%
दिल्ली 1,295 1,477 14% 2,539 2,630 4%
राजस्थान 1,386 1,506 9% 3,020 3,315 10%
उत्तर प्रदेश 2,384 2,736 15% 5,687 6,848 20%
बिहार 623 695 11% 2,058 2,298 12%
सिक्किम 31 26 -15% 84 66 -21%
अरुणाचल प्रदेश 60 45 -26% 187 152 -19%
नागालैंड 21 19 -9% 83 79 -4%
मणिपुर 23 32 35% 77 107 39%
मिजोरम 21 22 3% 79 77 -3%
त्रिपुरा 40 36 -9% 135 138 2%
मेघालय 56 52 -7% 158 154 -3%
असम 488 511 5% 1,170 1,280 9%
पश्चिम बंगाल 1,952 2,030 4% 3,407 3,628 6%
झारखंड 653 735 13% 976 1,135 16%
ओडिशा 1,255 1,415 13% 1,676 2,068 23%
छत्तीसगढ़ 583 661 14% 833 1,033 24%
मध्य प्रदेश 987 1,028 4% 2,580 2,555 -1%
गुजरात 3,371 3,526 5% 5,156 5,233 2%
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 47 58 23% 92 80 -13%
महाराष्ट्र 7,621 8,711 14% 10,952 12,397 13%
कर्नाटक 3,022 3,441 14% 5,704 6,062 6%
गोवा 182 190 4% 324 321 -1%
लक्ष्यद्वीप 0 1 478% 7 5 -35%
केरल 1,040 1,209 16% 2,387 2,497 5%
तमिलनाडु 3,101 3,530 14% 4,829 6,014 25%
पुदुचेरी 36 41 13% 99 106 7%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 15 18 17% 41 44 5%
तेलांगना 1,448 1,636 13% 3,024 3,239 7%
आंध्र प्रदेश 1,048 1,240 18% 2,116 2,597 23%
लद्दाख 14 8 -43% 34 24 -27%
अन्य क्षेत्र 16 17 8% 83 66 -20%
कुल योग 35,828 40,265 12% 65,597 72,999 11%

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter