‘भाग्य लक्ष्मी’: मलिष्का की वजह से भागा अपराधी, लक्ष्मी के खिलाफ अभय और मलिष्का ने मिलाया हाथ

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में पिछले कुछ हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिला है। फैंस ऋषि और लक्ष्मी की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे स्टारर इस शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है।

मलिष्का और अभय मिलाएंगे हाथ
शो में मलिष्का को खुद के एक्सपोज होने का डर सता रहा है। जिसके चलते वह खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। अब वह लक्ष्मी के खिलाफ एक और कदम उठाने वाली है। हम अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि मलिष्का और अभय लक्ष्मी के खिलाफ हाथ मिलाते हैं। हालाँकि वह अपने खतरनाक इरादों में सफल होगी या नहीं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

वीरेंद्र और ऋषि कर रहे हैं कोशिश
दूसरी तरफ वीरेंद्र और ऋषि लक्ष्मी को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऋषि ने उसे जेल से बाहर निकालने का वादा किया।

ऋषि जैसे ही असली अपराधी को खोजने की कोशिश करता है लेकिन तभी मलिष्का जांच को मिसगाइड करने के लिए वहां पहुंच जाती है। जिस वजह से अपराधी भाग निकला और तब लक्ष्मी सोचती है कि क्या इसके पीछे मलिष्का का हाथ है।

यह भी पढ़ें: ‘भाग्य लक्ष्मी’: मलिष्का को सता रहा है खुद के बेनकाब होने का डर, लक्ष्मी को दिखा शालू-आयुष का प्यार

सही साबित हुआ ऋषि का शक
दूसरी तरफ वकील ने ऋषि को चेतावनी दी है कि अगर मरीजों को कुछ हो गया तो लक्ष्मी को बचाना और भी मुश्किल हो जाएगा। हालाँकि ऋषि को पता चल गया है कि लक्ष्मी की गिरफ्तारी के पीछे कुछ गड़बड़ है,

क्योंकि जब शेफ ने भोजन का स्वाद चखा, और खाने के बाद वे ठीक थे। इससे ऋषि का शक सही साबित हुआ कि बाद में किसी ने खाने के साथ छेड़छाड़ की है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!