‘भाग्य लक्ष्मी’: सबूत खोजने के लिए लक्ष्मी ने बनाई नई योजना, मलिष्का को लेकर मिला बड़ा क्लू

जी टीवी का पॉपुलर शो और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस्ड ‘भाग्य लक्ष्मी’ को दर्शक बेहद पसंद करते है। ऋषि और लक्ष्मी की जोड़ी ऑडियंस की फेवरेट बन गई है। शो में ऋषि की झूठी गवाही के बाद वह जेल में बंद है और लक्ष्मी उसे बाहर निकालने के लिए आयुष और शालू के साथ सच खोज रही है। लक्ष्मी की इन कोशिशों में अब कई नए टर्न्स देखने को मिलने वाले है।

लक्ष्मी ने मुकेश से पूछताछ
शो में हमने देखा कि मलिष्का लक्ष्मी से पहले मुकेश से मिलने पहुंचेगी क्योंकि वह नहीं चाहती कि सच्चाई सामने आए। बता दें कीं मलिष्का को ऋषि इसके बारे में बताया की लक्ष्मी मुकेश से मिलने जा रही है।

दूसरी तरफ लक्ष्मी मुकेश से मिलने जा रही है और उसे उम्मीद है कि उससे उसे कुछ अपडेट मिलेंगे। इसके बाद लक्ष्मी और आयुष मुकेश से पूछताछ करते हैं।

मुकेश ने नहीं खोला मुँह
मुकेश लक्ष्मी को ऋषि को बचाने वाली कोई भी जानकारी नहीं देता है। लक्ष्मी बहुत ही शांत ढंग से मुकेश को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन असफल हो जाती है।

इसके बाद वह सबूत खोजने के लिए एक नई योजना बनाती है। लेकिन कहानी दिलचस्प हो जाती है जब लक्ष्मी और आयुष को पता चलता है कि मलिष्का के पिता भी इस मामले में शामिल हैं।

लक्ष्मी को मलिष्का पर हुआ शक
इसके अलावा लक्ष्मी को मलिष्का और बलविंदर एक और बड़ा सुराग मिलता है। शालू लक्ष्मी को बताती है कि बलविंदर और मलिष्का को एक साथ एक कार में देखा था।

लक्ष्मी को बिंदुओं को जोड़ती है और उसे लगता है कि मलिष्का इसकी मास्टरमाइंड है। आयुष को भी यकीन हो जाता है कि मलिष्का ने लक्ष्मी के लिए यह जाल बिछाया था लेकिन ऋषि उसमें फंस गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!