काशी विश्वनाथ धाम में राहुल-प्रियंका ने पूजा की : दोनों नेता एक किमी. पैदल चलकर मंदिर पहुंचे

वाराणसी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेता हवाई अड्डे से सीधे मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

मंदिर दर्शन के बाद वे वाराणसी के पिंडारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए जहां वे रोड शो करेंगे और बाद में एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मंदिर आने का कार्यक्रम है।

संयोग से राहुल गांधी के मंदिर जाने से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मंदिर पहुंची थीं। विश्व प्रसिद्ध यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वाराणसी जिले के कांग्रेस प्रवक्ता नृपेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा मंदिर में दर्शन के बाद पिंडारा के लिए रवाना हो गए।

वाराणसी की आठ विधानसभा सीटों पर अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। कांग्रेस नेता अजय राय पिंडारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अवधेश सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं ।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!